Thursday, 11 August 2022

चंडीगढ़ कांग्रेस ने अपनी 75 किलोमीटर लंबी आजादी की गौरव यात्रा की पदयात्रा गांव दरिया में आयोजित की

By 121 News
Chandigarh August 11, 2022:-चंडीगढ़ कांग्रेस ने अपनी 75 किलोमीटर लंबी आजादी की गौरव यात्रा की तीसरी कड़ी की पदयात्रा चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की की अगुवाई में आज गांव दरिया में आयोजित की। भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए शुरू की गई। जोश से भरे हुए सैंकड़ों कार्यकर्त्ताओं द्वारा संचालित आज की  यात्रा चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड 9 से होकर गुजरी।

 काग्रेंस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वजों को लहराते हुए गांव दरिया की गलियों में वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष जीत सिंह बहलाना और पार्टी के कॉलोनी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश राय द्वारा आयोजित कांग्रेस की आज की पदयात्रा में स्थानीय निवासियों ने भी उत्साह से भाग लिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल ने 1925 में स्थापना के बाद से ही लगातार देश के सामाजिक और राजनीतिक ताने-बाने को विभाजित करने के कुत्सित एवं देशविरोधी प्रयासों के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आलोचना कड़ी की। उन्होंने कहा कि आरएसएस, मुस्लिम लीग और हिंदू महासभा ने न केवल भारत का स्वतंत्रता आंदोलन विरोध किया और अंग्रेजों का पक्ष लिया। लेकिन इससे भी बढ़ कर एक ऐसा सांप्रदायिक माहौल पैदा कर दिया जिसके कारण बाद में दो राष्ट्र सिद्धांत के आधार पर एक नये देश पाकिस्तान का निर्माण हुआ। आरएसएस ने तिरंगे को हमारे राष्ट्रीय ध्वज के रूप में रखने के विचार का भी कड़ा विरोध किया और 2002 तक कभी भी तिरंगे का सम्मान नहीं किया और न ही नागपुर में अपने मुख्यालय में इसे फहराया।

बंसल ने आगे कहा कि संघ और भाजपा देश के स्वतंत्रता संग्राम का विरोध करने के लिए अपनी कभी न मिटने वाली शर्म को छिपाने के लिए अब भी झूठ और छल का सहारा लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

स्थानीय पार्टी प्रधान एच.एस. लक्की ने कांग्रेस जनों से देश को बांटने के आरएसएस और भाजपा के नापाक मंसूबों को हराने का आह्वान किया और उनसे हमारे लोकतंत्र, इसकी विविधता में एकता और बहुलवाद को बचाने के लिए एक लंबे शांतिपूर्ण संघर्ष के लिए खुद को तैयार करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर बोलने वाले अन्य लोगों में जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष जीत सिंह बहलाना, चंडीगढ़ कांग्रेस के कॉलोनी सेल के अध्यक्ष मुकेश राय, भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव आशीष गजनवी के अलावा स्थानीय नेता हरिंदर कुमार, डोरोथी रिंगा शामिल थे।

32 फुट के पंचमुखी दक्षिण मुखी हनुमान जी को सवा 11 फुट की इको-फ्रेंडली राखी बांधी

By 121 News
Chandigarh, August 11, 2022:-
महिला सुंदरकांड सभा (रजि) चंडीगढ़ द्वारा रक्षा बंधन के उपलक्ष्य पर सेक्टर 40 स्थित श्री हनुमंत धाम में पंचमुखी, दक्षिण मुखी हनुमानजी की कलाई में सभा की प्रधान नीना तिवाड़ी की अध्यक्षता में सवा 11 फुट की इको फ्रेंडली राखी वैदिक मंत्रों के उच्चारण द्वारा बांधी गयी। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर शहरवासियों को बधाई भी दी।

इस अवसर पर महिलाओं में सभा की प्रधान नीना तिवाड़ी, प्रेम लता, पाल शर्मा, सुदर्शन शर्मा, ऊषा सिंगला, सुनिता आनंद, कुमुद तिवाड़ी,दीप्ति भारद्वाज, अलका जोशी, गायत्री, सरला व अन्य महिलायें भी उपस्थित थीं।

 इस अवसर पर सभा की प्रधान नीना तिवाड़ी ने कहा कि हनुमानजी की इस भव्य राखी को बनाने में दो सप्ताह का समय लगा है। यह सवा 11 फुट सुंदर ईको फ्रेंडली राखी थर्माकोल, गत्ता, कलर पेपर, गोटा, धागा, किनारी व सजावट के साथ हाथों से बनाई गई सुंदर राखी से सजावट के साथ बनाई गई है तथा इसमें मोती जड़ित कंगन लटकाये गए हैं।

नेक्सस एलांते मॉल में इंडिपेंडेंस डे डेकोर का अनावरण, ग्राहकों को बांटा तिरंगा

By 121 News
Chandigarh August 11, 2022:- पलक गोयल, डीएसपी ईस्ट चंडीगढ़ ने नेक्सस एलांते मॉल में इंडिपेंडेंस डे डेकोर का अनावरण किया। उद्घाटन समारोह के दौरान औद्योगिक क्षेत्र के एसएचओ राम रतन भी उनके साथ थे। मॉल प्रबंधन ने "हर घर तिरंगा" की पहल के तहत ग्राहकों को झंडे भी बांटे।

सोनी म्यूजिक ने खूबसूरत ट्रैक 'देवा देवा' को किया रिलीज

By 121 News
Chandigarh August 11, 2022:- सभी म्यूजिक चार्ट्स में लगातार तीन हफ्ते तक टॉप पर रहने वाले ट्रैक केसरिया के साथ ग्लोबली संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करने के बाद, सोनी म्यूजिक ने एक और खूबसूरत ट्रैक 'देवा देवा' को रिलीज किया है, जो एल्बम 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा' का दूसरा ट्रैक है।  
'देव देवा' आध्यात्मिकता और एक खास अपबीट रिदम के साथ धड़कता होता है। अरिजीत सिंह और जोनिता गांधी के सुरों से सजा, प्रीतम चक्रवर्ती द्वारा कंपोज्ड और अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित, यह गाना फिल्म में मैजिकल मोमेंट पैदा करता है, जहां शिव को खुद के भीतर से शक्ति मिलती है। ट्रैक में रणबीर कपूर शिव की भूमिका में हैं। शिव के रूप में गाने के सशक्त बोल, अपने आप में प्रेम और श्रद्धा का एक अनूठा मिश्रण समेटे हुए है, जहां नायक को अग्नि की अपनी तेजस्वी क्षमताओं का एहसास होता है। यह गाना फिल्म में शिव के कैरेक्टर डेवलपमेंट के लिए अहम है और 'लव, लाइट एंड फायर' के कॉन्सेप्ट के साथ पूरा न्याय करता है।
 
गाने के बारे में अपना अनुभव शेयर करते हुए, एक्टर रणबीर कपूर कहते हैं कि इस गाने को करके मुझे बहुत अच्छा लगा, और व्यक्तिगत रूप से मैं कई स्तरों पर इससे रिलेट कर सका। इस मास्टरपीस को तैयार करने में प्रीतम दा, अरिजीत, अमिताभ और अयान ने काफी मेहनत की है। यह ट्रैक एक कमाल की सहजता के साथ आध्यात्मिक तौर पर शक्तिशाली महसूस कराता है, और मुझे उम्मीद है कि हर कोई इसे उतना ही पसंद करेगा जितना मैंने किया।
गाने की ऑडियो-विजुअल ब्रिलिएंस के बारे में अपना अनुभव बताते हुए, निर्देशक अयान मुखर्जी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस गाने को रिलीज करने के लिए सावन के सोमवार से बेहतर कोई और समय हो सकता है। यह शुभ अवसर गाने के दिलकश मेलोडी और रणबीर के कैरेक्टर - शिव के स्पिरिचुअल विजुअल्स के साथ तालमेल रखता है, जो शिव की अग्नि की शक्ति को एक्सप्लोर करता है। केसरिया के लिए हमें जो प्यार मिला है उसके लिए मैं सबका बहुत आभारी हूं। 'देव देवा' को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया का मुझे बेसब्री से इंतजार है!
ट्रैक को कंपोज करने के बारे में अपना अनुभव शेयर करते हुए, प्रीतम ने कहा कि ब्रह्मास्त्र के एल्बम ने मुझे एक गाने के भीतर स्पिरिचुअल एलीमेंट्स को शामिल करने के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है। 'देव देवा' के साथ, हमने क्लासिकल और डिवोशनल एलीमेंट्स को दमदार तरीके से पेश करते हुए संगीत का आधुनिकीकरण किया है। यह स्पिरिचुअल सॉन्ग एक अलौकिक अनुभव देता है। इसको तैयार करना सच में बहुत कुछ सीखाने वाला अनुभव रहा। मुझे उम्मीद है कि सभी के लिए यह एक ट्रीट है।
अपना अनुभव बताते हुए, सिंगर अरिजीत सिंह कहते हैं कि 'देवा देवा' को अपनी आवाज देना परम आनंद देने वाला एहसास रहा है। यह गाना शुद्ध, सकारात्मक ऊर्जा छोड़ता है जो निश्चित रूप से सभी के साथ रेजोनेट होगा। इसको लेकर मैं बहुत एक्साइटेड हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसका भरपूर आनंद लेंगे।''
गाने को लेकर अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए, सिंगर जोनिता गांधी कहती हैं,
"ब्रह्मास्त्र फैमिली - द एस्ट्रावर्स का हिस्सा बनकर मैं बहुत रोमांचित हूं! यह फिल्म और साउंड ट्रैक भारतीय सिनेमा में एक मील का पत्थर बन गया है। मुझे लगता है कि प्रीतम दा ने इस फिल्म के लिए म्यूजिक वर्क के साथ जो विरासत तैयार की है, वह वास्तव में एक गिफ्ट है। देवा देवा एक सुंदर कंपोजिशन है और अरिजीत सिंह के साथ गाना हमेशा एक सपने जैसा होता है!
 
'देवा देवा' अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस लिंक पर स्ट्रीम करें: https://smi.lnk.to/DevaDeva
 
स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित मैग्नम ओपस ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा, 9 सितंबर, 2022 को 5 भारतीय भाषाओं - हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी जैसे बेहतरीन एक्टर्स इसमें मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Wednesday, 10 August 2022

Aakash BYJU’S Launches ‘Education for All’ towards Inclusivity and Empowerment of the Girl Child

By 121 News
Chandigarh August 10, 2022:-

To Offer Free NEET & JEE Coaching and Scholarships to nearly 2,000 Underprivileged and Girl Students as part of ANTHE 2022 – its Flagship National Scholarship Exam

 

Chandigarh, August, 10th:To celebrate the Government of India's Azaadi ka Amrit Mahotsav initiative, Aakash BYJU'S, e national leader in test preparatory services, is organizing a major drive towards inclusivity and empowerment of girl students in the arena of private coaching for higher education through 'Education for All', a nationwide project to offer free NEET and JEE coaching and scholarships to nearly 2,000 Class VII-XII students from underprivileged families, especially girls. 

 

The launch took place today across India simultaneously at 45 locations with the main event taking place at the JW Marriott Hotel, Aerocity in Delhi that was graced by JC Chaudhry, Chairman; Mr Aakash Chaudhry, Managing Director and Abhishek Maheshwari, CEO, Aakash BYJU'S along with other company officials.  The event was also attended by alumni of Aakash BYJU'S who became a part of the institute through ANTHE. The alumni were felicitated for their academic achievements with trophies and bouquets. An event was also held in Chandigarh where  Parmeshwar Jha, Regional Director-North Zone along-with his team shared details of 'Education for All' and ANTHE 2022 with the media.

 

As per the project, all identified students will appear for Aakash BYJU'S National Talent Hunt Exam -2022 (ANTHE 2022), the institute's flagship scholarship exam, scheduled to be held between November 5—13, 2022 across the country both in online and offline mode. The top 2,000 students would be given free coaching to Aakash BYJU's most sought after NEET and IIT-JEE coaching programs, based on special considerations. 

 

For identifying the beneficiary students, Aakash will partner with select NGOs, who can nominate students from economically weaker sections, only girl child, and single parent (mother). Aakash BYJU'S has a pan India network boasting nearly 285+ centres, the highest for any coaching institute in the country. Each centre conducts 9 classes on an average.

 

Commenting on the 'Education for All' initiative, Aakash Chaudhry, Managing Director, Aakash BYJU'S, said that being in the industry for so long, we see that the aspirations for medical and engineering education are only growing in our country. Our young minds are in awe of these two fields and the opportunities they afford for self-development and social contributions. However, there are millions of students who cannot afford private coaching that can  further reduce their chances of cracking the entrance exams. What compounds the issue of affordability is gender disparity, where families do not come forward to spend on educating girl students beyond a certain grade. These contexts lower the morale of the students from underprivileged communities and girls in general. Through 'Education for All' we are doing our bit to lift the scope and expand the opportunities of coaching for professional courses for these students.

 

He pointed out that there will be no compromise on the quality of coaching offered to the beneficiary students. The idea is to convert each of our centres in Aakash BYJU'S fast expanding network as a centre of excellence not only in coaching but also in inclusivity and women empowerment. We are confident that this initiative will get an overwhelming response from poor families and the ones with a single girl child or a single parent or both.

 

The scholarships from Education for All initiative are in addition to the regular ANTHE scholarships. As in the past, ANTHE 2022, the 13th edition, will offer upto 100% scholarships to meritorious students - it will also offer cash prizes to top performers. Besides, 5 students will also win a free trip to NASA along with a parent. Since its launch, ANTHE has offered scholarships to over 33 lakh students. ANTHE is a one-hour exam. ANTHE online will be held between 10:00 AM – 07:00 PM during all exam days, while the offline exam will be conducted on November 6 and 13, 2022 in two shifts: 10:30 AM – 11:30 AM and 04:00 PM–05:00 PM at all 285+ centres of Aakash BYJU'S across the country. Students can choose a one-hour slot convenient to them. 

 

ANTHE carries a total of 90 marks. It comprises 35 multiple-choice questions that are based on grade and streams the students aspire. For class VII-IX students, the questions will be from Physics, Chemistry, Biology, Mathematics and Mental Ability. For class X students aspiring medical education, the exam covers Physics, Chemistry, Biology and Mental Ability, while for the engineering aspirants of the same class, it covers Physics, Chemistry, Mathematics and Mental Ability. And, for class XI-XII students who aim for NEET, questions will be from Physics, Chemistry, Botany and Zoology, and for engineering aspirants, from Physics, Chemistry and Mathematics.

ŠKODA KODIAQ Returns: Bookings Open for Q1 2023 at Dealership Across India

By 121 News
Chandigarh August 10, 2022:-When the facelifted KODIAQ was launched by ŠKODA AUTO India in January 2022, the luxury 4x4 was sold out within 48 hours. With enquiries continuing from customers all through H1 2022, the company has announced new availability of the technologically advanced SUV for 2023. Prices start at INR 37,49,000 and will be applicable for Q1 2023. The booking amount is INR 50,000 and the SUV can only be booked across ŠKODA AUTO dealerships in India.

 

Zac Hollis, Brand Director, ŠKODA AUTO India, said that the KODIAQ is a niche, luxury 4x4 and our flagship offering. The response to this SUV, post the launch in January was astounding. I still get requests for the vehicle, showing us that India has an extremely healthy demand for quality, luxurious, technologically advanced SUVs that are priced right. I am happy to share that we are opening bookings for Q1 2023, and will announce phase-wise booking windows for the rest of the 2023 volumes.


Bookings for the first quarter of 2023 will open across dealerships starting today, with deliveries targeted during the period from January 2023 to March 2023.

CRB School Celebrates Raksha Bandhan with Full Zeal and Endeavour

By 121 News
Chandigarh August 10, 2022:-CRB  Public School, sector 7 B , Chandigarh celebrated Raksha Bandhan on 10 th August ( Tuesday ) with full zeal and endeavour that one associates with this auspicious festival.
The main objective behind celebrating 'Raksha Bandhan' was making the children aware about the virtuous bond of love between a brother and a sister which is one of the deepest and noblest of all human emotions. The tiny tots, in traditional attires enthusiastically participated in tying rakhi on the wrist of their brothers, social helpers, performed thali decoration, gift wrapping, rakhi making and colouring activities. The narrators, dancers, singers, performed to their best of abilities. The vibrant, colourful attires and innocent smiles brightened the ambience and lifted the spirit.The Director and the Principal distributed the sweets and chocolates to the students while appreciating their efforts.

बी जे थिएटर फ़िल्म प्रोडक्शन ने "राखी कोरोना वारियर्स के नाम" डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म को जनता को किया समर्पित

By 121 News
Chandigarh August 10, 2022:-कोरोना महामारी में अपनी जान की परवाह किये बिना ही अपनी ड्यूटी अपने फ़र्ज़ को ध्यान में रखते लोगों की निस्वार्थ भावना से सेवा करने वाले डॉक्टर, सफाईकर्मी, नर्सिंग स्टाफ, पुलिसकर्मी और समाजसेवी संस्थाओं के अमूल्य योगदान को देखते हुए बी जे थिएटर फ़िल्म प्रोडक्शन ने एक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म "राखी कोरोना वारियर्स के नाम" का निर्माण किया है। जिसे आज बुधवार को चंडीगढ़ पुलिस के एस एस पी कुलदीप सिंह चहल ने जनता को समर्पित किया।
   सेक्टर 16 स्थित पंजाब कला भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान फ़िल्म प्रोडक्शन टीम की तरफ से फ़िल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का इंतजाम किया गया था। जिसमे चंडीगढ़ पुलिस के एस एस पी कुलदीप सिंह चहल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि चंडीगढ़ नगर निगम मेयर सरबजीत कौर स्पेशल गेस्ट थी। इस अवसर पर पी सी एल के सी एम डी जगजीत सिंह माझा सहित फ़िल्म की स्टारकास्ट भी उपस्थित थी। 15 मिनट की इस फ़िल्म की स्क्रीनिंग के बाद मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह चहल ने इसे जनता को समर्पित किया और कहा कि बी जे थिएटर फ़िल्म प्रोडक्शन का यह अच्छा प्रयास है। कोरोना वारियर्स ने महामारी के दौरान जिस तरह से लोगों की सेवा की, वो सच में काबिले तारीफ है। देश उनकी सेवा भावना के इस अमूल्य योगदान को भूल नही सकता। 
  फ़िल्म का निर्माण फ़िल्म में पुलिस अधिकारी की मुख्य भूमिका निभा रहे सुनील कुमार शर्मा की देखरेख में किया गया है। फ़िल्म के प्रोड्यूसर जगजीत सिंह माझा और चेयरमैन मनमोहन जॉली हैं। फ़िल्म का स्क्रीन प्ले और निर्देशन बॉबी उलझन और एडिटिंग तेजिंदर जोशी ने की है।

For More details:-
Sunil K Sharma
96460-46053

ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट की महिला सदस्यों ने स्पाइन रिहैबिलिटेशन सेंटर में स्पाइनल पेशेंट्स को बांधी राखी

By 121 News
Chandigarh August 10, 2022:- रक्षा बंधन में भाई-बहन का प्यार देखा जाता है। लेकिन कोई ऐसा भी होता है जो किसी मजबूरी के कारण अपनी बहन से मौके पर नहीं मिल पाता है। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर समाजसेवी संस्था ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रेजिडेंट रविंदर सिंह बिल्ला और उनकी टीम के सदस्यों प्रियंका, निशा राणा, निशा और सीमा शर्मा द्वारा शनिवार को सेक्टर 28 स्थित स्पाइन रिहैबिलिटेशन सेंटर में रहने वाले लगभग 45 इन्मेट्स को राखी बांध उनके संग खुशियों के पल सांझा किये गए। फाउंडेशन के सदस्यों ने इलाजरत इन्मेट्स को राखी बांध, उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। इस मौके पर कई नर्स मौजूद थीं।

इस मौके संस्था के सदस्यों द्वारा कोरोना वायरस के संकट और पेशेंट्स के स्वास्थय को ध्यान में रखते हुए पूरी एहतियात बरतते हुए सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन करते हुए राखी बांध उनका मुंह मीठा करवाया।कुछ मरीज तो इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों में आंसू आ गए।

 इसके साथ ही संस्था द्वारा पेशेंट्स में मास्क और सैनिटाइज़र का गंभीरता से पालन करते रहने का भी अनुग्रह किया गया। 

    वहीँ ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रेजिडेंट रविंदर सिंह बिल्ला ने कहा कि राखी का ये पावन पर्व स्पाइन रिहैब सेन्टर के इनमेट्स के साथ मनाते हुए गर्व महसूस हो रहा है।

Tuesday, 9 August 2022

प्रिंस नरूला ने आरकेएच के 'फिट राइडर' मेन्यू का किया अनावरण

By 121 News
Chandigarh August 09, 2022:- रोडीज़ कोफीहॉऊज़ (आरकेएच), जो कि ट्राइसिटी में अपनी खास कॉफी और मॉडर्न कुजींस की दीवानगी के लिए जाना जाता है तथा जिसे फन, एडवेंचर, स्वैग, थ्रिल और उत्साह के साथ परोसा जाता है, ने एक यूनिक 'ट्राइसिटी टूर' का आयोजन किया, जिसमें प्रिंस नरूला, जो कि एक फॉर्मर रोडीज गैंग लीडर और बिग बॉस सीजन 9 के विजेता रह चुके है शामिल थे।

साहिल बावेजा, डायरेक्टर रोडीज़ कोफीहॉऊज़ ने कहा कि हम प्रिंस नरूला को अपने साथ जोड़कर बेहद खुश हैं, जिनकी पर्सनेलिटी और अपील आरकेएच की स्पिरिट से पूरी तरह से मेल खाती है। आरकेएच, अरोमा, सेक्टर 22, आरकेएच, सेक्टर 35 तथा आरकेएच, सेक्टर 82, मोहाली में रोडीज़ के दीवानों से 'ट्राइसिटी टूर' को जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है, उसे देखकर हमें बेहद खुशी महसूस हो रही है।

पॉजिटिव प्रतिक्रिया के साथ प्रिंस नरूला ने कहा कि आरकेएच के साथ जुड़कर काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं, जिसने कि काफी कम समय में ही ट्राइसिटी में फूड के प्रति उत्साही लोगों के बीच अपनी एक ख़ास जगह बना ली है। यह 'ट्राइसिटी टूर' मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव था और मैं इस तरह की और भी गतिविधियों की आशा करता हूं, जो कि चंडीगढ़ के भोजन के साथ-साथ इसकी मजेदार संस्कृति को भी कई गुना आगे बढ़ाने में मदद करेंगी।

यह 'ट्राइसिटी टूर' काफी मजेदार गतिविधियों से भरा हुआ था तथा इसमें ट्राइसिटी के तीनों आरकेएच में उपलब्ध हेल्दी फ़ूड ऑप्शंस पर भी बहुत ध्यान दिया गया था। प्रिंस ने आरकेएच अरोमा में बाइक के साथ एक ग्लैम फोटोशूट में हिस्सा लिया तथा जिसके बाद वह आरकेएच 35 में आए। यहां की एक्टिविटी का मुख्य आकर्षण एक शानदार 'फिट राइडर मेन्यू' का अनावरण था।

आरकेएच के 'फिट राइडर' मेन्यू के बारे में बात करते हुए शेफ मंदीप सभरवाल, जो कि आरकेएच के ब्रांड हेड भी हैं, ने कहा कि इसे काफी एक्सपेरिमेंटेशन  के बाद बनाया गया है। "हमने 'फिट राइडर' सेगमेंट में एक मेन्यू  तैयार किया है जो कि हेल्दी ऑप्शंस के साथ भरा हुआ है। इसके साथ ही हम अपने 'पनीर लेट्यूस' एवं 'चिकन लेट्यूस बर्गर' के रूप में बनलेस बर्गर पेश कर रहे हैं। इसके अलावा हमारे पास प्लांट प्रोटीन ऑन टोस्ट, चीज़ एंड स्पिनच एग व्हाइट ऑमलेट, मैक्सिकन चिकन एग व्हाइट ऑमलेट, फिट राइडर ब्रेकफास्ट, पेस्टो सिटो चिकन सलाद, एवोकैडो पिको डी गाला इत्यादि मेन्यू में शामिल हैं।

ड्रिंक्स में 'फिट राइडर' मेन्यू में स्ट्रॉबेरी और बनाना स्मूदी, ऑल बेरी स्मूदी, एक यूनिक बुलेटप्रूफ कॉफी तथा नट मिल्क कैपुचीनो है।

इसके अलावा आरकेएच 35 में प्रिंस द्वारा फिटनेस टॉक और वर्कआउट कोरियोग्राफी चैलेंज को भी आयोजित किया गया। वहीं एक अन्य एक्टिविटी में कबीर वड़ैच, जो कि चंडीगढ़ के ऐस कार रेसिंग और ऑफ-रोडिंग स्पेशलिस्ट हैं, को हाल ही में गोवा में हुई नेशनल ऑफ-रोडिंग प्रतियोगिता में प्रथम उपविजेता स्थान हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया।

रोडीज़ कोफीहॉऊज़ के डायरेक्टर अंकित गुप्ता ने कहा कि आरकेएच ने स्थानीय कलाकारों, एंटरप्रेन्योर्स को बढ़ावा देने तथा अपना प्रभाव डालने की हिम्मत रखने वालों को पहचानने के लिए बाइकर ग्रुप्स, ऑफ रोडर्स, रैपर्स, एंटरप्रेन्योर्स सहित विभिन्न समुदायों के साथ भी भागीदारी की है।
 
आरकेएच 35 के बाद प्रिंस और साहिल एक यूनिक ऑफ-रोडिंग वाहन से आरकेएच मोहाली पहुंचे, जिसमें कि राइडर ग्रुप- मितरां दी मोटरसाइकिल मंडली (एमडीएमएम) के पुरुषों एवं महिलाओं दोनों के ही 15 बाइक राइडर्स थे। आरकेएच मोहाली रोडीज़ में उत्साही लोगों ने कॉफी पोंग और गेम खेले और उसके बाद सिंगर्स और रैपर्स के साथ एक जैमिंग सेशन भी किया। उल्लेखनीय है कि क्यूएसआर श्रेणी के तहत आरकेएच, मोहाली ट्राईसिटी में एकमात्र ऐसा फूड आउटलेट है जो कि 24 घंटे खुला रहता है। यही बात आरकेएच को सबसे अलग और बेहद खास बनाती है।

देश का कानून भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर समान रूप से लागू नहीं होता: राजीव शर्मा

By 121 News
Chandigarh August 09, 2022:-ऐसा प्रतीत होता है कि देश का कानून भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर समान रूप से लागू नहीं होता।
चंडीगढ़ कांग्रेस ने आज शाम को मोटर बाइक रैली करते हुए स्थानीय भाजपा की युवा शाखा की ओर से किए गए उपद्रव और बिना किसी डर के खुले आम कानून की धज्जियां उड़ाने की कड़ी आलोचना की।

चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव शर्मा ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि सड़कों पर मामूली यातायात उल्लंघन के लिए भी आम आदमी पर कचहरियों में तलब कर उन पर जुर्माने और सज़ाएँ ठोकी जा रही हैं और चालान उनके घरों को भेजे जा रहे हैं।
परन्तु आज यहां आयोजित भाजपा के युवा विंग की रैली में ज़्यादातर बाइक सवार बिना हेलमेट के सवारी कर रहे थे।  यहां तक ​​कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी, जिन्होंने अनियंत्रित रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, उन्होंने भाजपा के लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की और सड़क पर अधांधुंध दोपहिया वाहन न चलाने की सलाह नहीं दी।

कानून तोड़ने वाले बाइकर्स के खिलाफ पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे साफ तौर पर यह आभास होता है कि कानून लागू करने वाली एजेंसियां ​​बीजेपी से जुड़े लोगों के साथ अलग किस्म का व्यवहार करती हैं ।

चंडीगढ़ कांग्रेस ने चंडीगढ़ पुलिस से अपील की है कि वह भाजपा के बड़े नेताओं के दबाव के आगे न झुके और कानून के अनुसार कानून तोड़ने वालों भाजपा के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करे।

आजादी का अमृत महोत्सव: चंडीगढ़ कांग्रेस और चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

By 121 News
Chandigarh August 09, 2022:-चंडीगढ़ कांग्रेस और चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए पार्टी की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी के नेतृत्व में अगले 7 दिनों में रोज़ाना चलने वाली  पदयात्राओं की आज शाम अपनी पहली यात्रा का आयोजन किया।
भारत माता की जय के नारों के बीच आज शाम सैकड़ों कांग्रेसियों ने सेक्टर 34 और 35 से मार्च निकाला। कांग्रेसियों ने निवासियों के बीच लड्डू बांटे, जिन्होंने काग्रेंसी कार्यकर्ताओं का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

आज की पदयात्रा का आयोजन स्थानीय नगर निगम पार्षद रविन्दर कौर गुजराल ने किया था।

आज का मार्च जिसे 'आज़ादी की गौरव यात्रा' और 'तिरंगा यात्रा' का नाम दिया गया है, के देशव्यापी आयोजन का फैसला पार्टी के उदयपुर चिंतन शिविर के दौरान किया गया था।

यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगे झण्डों को सम्मानपूर्वक लहराया गया और लगातार देशभक्ति के गीत बजाए गए।

मार्च के दौरान सभी स्वतंत्रता सेनानियों, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने जीवन और् परिवारों को दांव पर लगा दिया और विदेशी शासकों के अत्याचारों का सामना बड़ी बहादुरी से किया, को याद किया गया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू के चित्रों को मालाएं भी पहनायी गयी।

चंडीगढ़ कांग्रेस ने इस अवसर पर स्वतन्त्रता संग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मुस्लिम लीग और हिंदू महासभा की राष्ट्र विरोधी भूमिका को भी उजागर किया। जिन्होंने आज़ादी के परवानों के विरूद्ध जा कर अंग्रेजों का साथ दिया और सांप्रदायिक कारणों से स्वतंत्रता के संघर्ष का विरोध किया।

लक्की ने चंडीगढ़ के लोगों से यात्रा में भाग लेने का भी आग्रह किया। ताकि आज की युवा पीढ़ी भी भारत के गौरवशाली स्वतंत्रता संग्राम के अनुपम इतिहास से अवगत हो सके, जिसका नेतृत्व उस समय के कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने किया था।

आजादी की गौरव यात्रा में चण्डीगढ़ प्रदेश काग्रेंस, चण्डीगढ़ सेवा दल एवं चण्डीगढ़ युवा काग्रेंस के अध्यक्षों के अलावा प्रदेश, जिला एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटियों, पार्टी के अग्रणी संगठनों एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।