Saturday, 1 January 2022

नव वर्ष के उपलक्ष्य में अगर क्रांति मंच पंचकूला ने विशाल भंडारे का किया आयोजन

By 121 News

Chandigarh Jan,01, 2022:-  नव वर्ष के उपलक्ष में अगर क्रांति मंच पंचकूला द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन महाराजा अग्रसेन चौक सेक्टर 16 पंचकूला पर किया गया सबसे पहले महाराजा अग्रसेन जी का माल्यार्पण करके महाराज जी को भंडारे का भोग लगाया गया व भंडारे की शुरुआत पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल और मंच के चेयरमैन तेजपाल गुप्ता  व अग्रवाल सभा पंचकूला के कन्वीनर अमित जिंदल द्वारा शुरुआत की गई जिसमें  पंचकूला समस्त  अग्रवाल समाज के सदस्य ने भाग लिया और भंडारे को ग्रहण किया चौक को गुब्बारों से  से सजाया गया था  इस मौके पर पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने  समस्त अग्रवाल समाज के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन चौक पर महाराज अग्रसेन व माता माधवी जी की प्रतिमा का अनावरण जल्दी से जल्दी किया जाएगा इस पर सभी ने एकजुट होकर कहा कि के अग्रवाल समाज के लिए यह बड़े गर्व की बात है महाराजा अग्रसेन जी वा माता माधवी जी की प्रतिमा का अनावरण जल्दी हो जाएगा इस मौके पर अग्रवाल सभा पंचकूला के प्रधान अमित जिंदल, अग्रवाल विकास ट्रस्ट के प्रधान सत्यनारायण गुप्ता, मंच के चेयरमैन तेजपाल गुप्ता, प्रधान सुरेंद्र गोयल व अन्य सदस्यों ने सभी ने एकजुट होकर पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल को विश्वास दिलाया कि जल्दी से जल्दी सेक्टर 16 महाराजा अग्रसेन चौक पर प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा औरतों को अति सुंदर बनाया जाएगा इस मौके  पर मंच के प्रधान सुरेंद्र गोयल ने बताया कि मंच समय-समय पर धार्मिक, सांस्कृतिक, रक्तदान शिविर वह अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है और समाज   लिए भविष्य में भी ऐसे ही कार्य के लिए अग्रणी रहेगा  इस मौके पर पार्षद रितु गोयल, पार्षद सुनील सिंगला, पूर्व पार्षद सीबी गोयल, रोशन लाल जिंदल, बालकिशन सिंगला, वरिंदर  गर्ग, भगवान दास मित्तल, मेघराज गोयल, यश गर्ग, कृष्ण गोयल, मनी मनीष जैन, विकास जैन, अरिहंत जैन,अभिषेक गर्ग, राकेश गुप्ता, अशोक गुप्ता,अजय जैन,डिंपल गर्ग,रोहित जिंदल, अमित गर्ग,अंकित सिंगला व अन्य लोग उपस्थित हुए

गज़ल संग्रह का विमोचन दो जनवरी को

By 121 News

Chandigarh Jan,01, 2022:-  प्रसिद्ध गज़लकार आर.के.भगत के नव प्रकाशित गज़ल संग्रह ''तितलियां, उपवन सपने का विमोचन व चर्चा 2 जनवरी (रविवार) को सुबह 10ः30 वर्ष गांधी स्मारक भवन, सैक्टर-16 चंडीगढ़ में होगा।

यह जानकारी देते हुए मंच के अध्यक्ष प्रेम विज ने बताया कि यह कार्यक्रम संवाद साहित्य मंच एवं सूल सुराही साहित्य केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में होगा। मुख्य अतिथि बी.डी.कालिया हमदम, वरिष्ठ शायर, अध्यक्षता डा. अशोक सभरवाल प्रसिद्ध साहित्यकार एवं प्रोफेसर हिंदी विभाग पंजाब विश्वविद्यालय, विशिष्ठ अतिथि डा. देवराज त्यागी और प्रेम विज तथा आलेख विजय कपूर प्रस्तुत करेंगे। 

कार्यक्रम में कोविड नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। मास्क लगाकर आने वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

ओंकार चैरिटेबल ने गरीब बच्चों संग केक काट गिफ्ट बांट मनाया नया साल

By 121 News

Chandigarh Jan,01, 2022:- झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब परिवारों के बच्चों के लिए नया साल मनाना एक स्वप्न मात्र है। वो बेचारे हवा में रंग बिरंगे बैलून छोड़ने , केक काटने और गिफ्ट मिलने का ख्वाब ही देख सकते हैं। उनके इन सपनों को साकार करने और उनकी उम्मीदों को पंख देने के उद्देश्य से ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा नव वर्ष के प्रथम दिन ऐसे ही गरीब परिवारों के लगभग 25 बच्चों के लिए मौज मस्ती के पलों को सांझा करने का आयोजन किया गया। ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविंदर सिंह बिल्ला और उनकी टीम के सदस्यों द्वारा सेक्टर 24 की मार्किट में न्यू ईयर सलेब्रेशन्स का आयोजन किया गया। इस मौके बच्चों से ही 05 किलो का केक कटवा गया। केक काटते ही हवा में रंग बिरंगे गुबारे छोड़े गए। उसके बाद बच्चों ने गीत संगीत की धुनों पर जमकर डांस कर खूब मौज मस्ती की।

              ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविंदर सिंह बिल्ला ने बताया कि यह बच्चे भी समाज का ही अभिन्न अंग है। आर्थिकता की वजह से यह हम सब जैसे किसी भी इवेंट को सेलिब्रेट नहीं कर पाते। वो भी ऐसे पलों को एन्जॉय कर सकें, उसी सोच से आज इस समारोह का आयोजन किया गया है। इस मौके बच्चों को शिक्षा की अनिवार्यता के प्रति भी जागरूक किया गया है, ताकि पढ़ लिख कर वो भी आगे बढ़ें और समाज मे ऊंचा मुकाम हासिल कर सकें।