By 121 News
*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय प्रभारी पंजाब एवं चंडीगढ़ विपुल कुमार उपस्थित रहे।
विशेष अतिथि के रूप में बसपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष एवं चंडीगढ़ प्रभारी डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी जी ने शिरकत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चंडीगढ़ लोकसभा प्रभारी सरदार सुरेंद्र सिंह जी ने की!
मंच संचालन दिनेश दहिया ने किया।
कांशीराम ने बहुजन समाज को राजनीतिक शक्ति के रूप में संगठित किया : विपुल कुमार
मुख्य अतिथि विपुल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मान्यवर साहेब कांशीराम ने अपना संपूर्ण जीवन बहुजन समाज के शोषित, वंचित और उपेक्षित वर्गों को जागरूक करने, उन्हें संगठित करने तथा सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया। उन्होंने समाज को यह संदेश दिया कि संगठित शक्ति, राजनीतिक भागीदारी और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता के माध्यम से ही व्यापक सामाजिक परिवर्तन संभव है।
उन्होंने कहा कि कांशीराम का मिशन केवल सत्ता परिवर्तन तक सीमित नहीं था, बल्कि समाज में समानता, सम्मान, भाईचारा और अधिकारों पर आधारित व्यवस्था स्थापित करना था। उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर तक पहुंचकर बहुजन समाज को जागरूक करें तथा वार्ड, सेक्टर और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाएं।
विपुल कुमार ने चंडीगढ़ के नागरिकों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, शिक्षा की बेहतर सुविधाएं, सफाई व्यवस्था, पुनर्वास कॉलोनियों में रहने वाले परिवारों के अधिकार, श्रमिकों की समस्याओं और मूलभूत नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर दिया। उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि शहर के नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी आम जनता के अधिकारों और सम्मान से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। आगामी नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहने, स्थानीय समस्याओं की जानकारी जुटाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
*कांशीराम की विचारधारा सामाजिक परिवर्तन की मजबूत नींव : डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी
विशेष अतिथि डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा कि मान्यवर साहेब कांशीराम का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज की राजनीतिक चेतना के लिए किए गए ऐतिहासिक संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने समाज के विभिन्न वंचित वर्गों को एकजुट करके उनमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा की और राजनीतिक भागीदारी का महत्व समझाया।
उन्होंने कहा कि कांशीराम ने संगठन की शक्ति के माध्यम से बहुजन समाज को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी सामाजिक परिवर्तन, समान अवसर और सम्मानजनक जीवन की स्थापना के लिए प्रासंगिक हैं। इस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अनुशासन, एकजुटता और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए।
डॉ. करीमपुरी ने संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज के वंचित वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता से जोड़ने का आह्वान भी किया।
आम आदमी पार्टी के एससी विंग के उपाध्यक्ष विजय कुमार साथियों सहित बसपा में शामिल
बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने वार्ड नंबर 19, रामदरबार में अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया।
इस अवसर पर विजय कुमार, ममता नागरवाल (आम आदमी पार्टी की पूर्व महिला वार्ड अध्यक्ष), बबलू नागरवाल (पूर्व आप कार्यकारिणी सदस्य), अमनदीप गौतम (पूर्व आप एससी विंग), लक्ष्मण, रामकेवल, प्रभाती लाल, गुलशन (आप कार्यकारणी ) और प्रमोद कुमार सहित अनेक लोगों ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कहकर बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा।
कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी, केंद्रीय कोऑर्डिनेटर विपुल, लोकसभा इंचार्ज सुरिंदर सिंह खुड्डा, चंडीगढ़ वरिष्ठ नेता बृजपाल सहित अन्य नेताओं ने नवागत सदस्यों का सरोपा पहनाकर स्वागत किया।
इसके अतिरिक्त समाजवादी पार्टी छोड़कर आए सतपाल सहित उनके साथियों ने भी बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी के साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नए साथियों का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके जुड़ने से चंडीगढ़ में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।
चंडीगढ़ के जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प
‘चंडीगढ़ संभालो संकल्प रैली’ में शहर के विभिन्न जनहित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्थानीय युवाओं के रोजगार, शिक्षा, पुनर्वास कॉलोनियों में रहने वाले परिवारों के अधिकार, सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक सुविधाओं, श्रमिकों की समस्याओं और आम नागरिकों के सम्मानजनक जीवन से जुड़े विषयों को प्रमुखता दी गई।
पार्टी नेताओं ने कहा कि चंडीगढ़ के प्रत्येक नागरिक को बेहतर मूलभूत सुविधाएं, समान अवसर और सम्मानपूर्ण जीवन मिलना चाहिए। जनता की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाना और उनके समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है।
कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखें, उनकी समस्याओं को समझें और संबंधित मुद्दों को संगठन के माध्यम से उचित मंचों तक पहुंचाएं।
नगर निगम चुनाव की तैयारी के लिए वार्ड, सेक्टर और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
आगामी नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए रैली में संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे प्रत्येक वार्ड, सेक्टर और बूथ में पार्टी की सक्रियता बढ़ाएं तथा जनता के बीच जाकर बसपा की नीतियों और विचारधारा का प्रचार-प्रसार करें।
वक्ताओं ने कहा कि जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए मजबूत संगठन और जनता से निरंतर संवाद आवश्यक है। बहुजन समाज पार्टी चंडीगढ़ में सामाजिक न्याय, नागरिक अधिकारों और समान अवसरों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम में चंडीगढ़ प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष बृजपाल, सुखदेव सिंह, पंजाब बसपा के महासचिव बलबीर सिंह जांगड़ा, राजिंदर राजा सिंह नन्हेरिया, हरभजन सिंह बजहेड़ी, वरिष्ठ नेता डॉ निर्मल सिंह बिका, हरनेक सिंह मलोया, जोन इंचार्ज शंकर राव, एडवोकेट विक्रांत, गिरवर सिंह, त्रिलोकचंद, इंद्रवीर , पुष्पेंदर ,वार्ड अध्यक्ष राजकुमार, नरेश कुमार, स्वराज , संदीप चोपड़ा तथा बामसेफ अध्यक्ष पवन चौहान सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त विभिन्न वार्डों, सेक्टरों एवं बूथों के अध्यक्षों तथा बहुजन फेडरेशन से जुड़े साथियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने मान्यवर साहेब श्री कांशीराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने, बहुजन समाज को संगठित करने और सामाजिक परिवर्तन के आंदोलन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
*बहुजन मिशन को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान*
कार्यक्रम के समापन पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि मान्यवर साहेब श्री कांशीराम जी का जीवन संघर्ष, समर्पण, संगठन और सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा, समानता, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है।
‘चंडीगढ़ संभालो संकल्प रैली’ के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे चंडीगढ़ के जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे, बहुजन समाज को संगठित करेंगे और बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
Chandigarh, Oct.10, 2026:- बहुजन समाज पार्टी (बसपा), यूटी चंडीगढ़ की ओर से पार्टी संस्थापक एवं बहुजन आंदोलन के महानायक मान्यवर साहेब कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस शुक्रवार को ‘चंडीगढ़ संभालो संकल्प रैली’ के रूप में श्रद्धा, सम्मान और संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न वार्डों, सेक्टरों एवं बूथों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर कांशीराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बहुजन समाज को संगठित करने, सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत बनाने तथा कांशीराम जी के विचारों और मिशन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

No comments:
Post a Comment