Friday, 16 October 2026

सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 8बी, इंटर स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

By 121 News
Chandigarh, Oct.16, 2026:- सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 8-बी, चंडीगढ़ के विद्यार्थियों ने अंतर-विद्यालय स्टेट खेल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया।

शिक्षा विभाग द्वारा करवाई गई इंटर स्कूल स्टेट सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता लड़कों के अंडर-17 और अंडर 19  लड़कियों के वर्ग में गोल्ड मेडल जीता कर स्कूल का नाम रोशन किया। 

वहीं व्यक्तिगत स्पर्धाओं में कुश्ती में सुखप्रीत सिंह अंडर 17 वर्ष के 71 किलो वर्ग और अशप्रीत कौर  ने अंडर 17 लड़कियों के वर्ग में  गोल्ड मेडल जीता,   विक्की ने अंडर 19 वर्ष  के  किलो वर्ग में गोल्ड जीता ।
बॉक्सिंग में मोहित,  कबीर पारखी, ऋतिक ने ब्रोंज जीता।
 साक्षी दीप और प्रियांश ने ताइक्वांडो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
नंदनी ने जूडो में सिल्वर मेडल जीता और श्वेता ने जिम्नास्टिक में  ब्रॉन्ज मेडल जीता। 
आर्चरी प्रतियोगिता में स्कूल के नवनीत सिंह धारीवाल सिल्वर  और ब्रांज , सेजल ने  गोल्ड और सिल्वर मेडल, तुषार आर्य ने सिल्वर और सर्वजीत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया ।
फेस 1 और फेस 2 में भी स्कूल की लड़कियों और लड़कों की टीम खो खो, हैंडबाल, बेसबॉल , कबड्डी में भी बेहतरीन प्रदर्शन से मेडल हासिल कर चुके है। 
स्कूल की प्रिंसिपल  राज बाला ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि खेल अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच पैदा करते हैं। जब युवा खेल के मैदान से जुड़ते हैं, तो वे स्वतः ही नशे जैसी बुराइयों से दूर रहते हैं। विद्यालय का लक्ष्य है हर बच्चे को खेल से जोड़कर नशा मुक्त, स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण करना है। हमारा मकसद सिर्फ मेडल जीतना नहीं, बल्कि हमारे बच्चों को नशे से दूर रखकर खेलों के माध्यम से एक अच्छा नागरिक बनाना है।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment