Monday, 5 October 2026

चंडीगढ़ में रोमांच और मनोरंजन का नया आकर्षण बनेगा “जलपरी और छिपकली झूला शो” कार्निवाल 5 अक्टूबर से 20 अक्तूबर 2026 तक लोगों को करेगा रोमांचित

By 121 News
Chandigarh, Oct.05, 2026:-- शहरवासियों के लिए मनोरंजन और रोमांच से भरपूर एक नया आकर्षण दस्तक देने जा रहा है। गुरु जी इवेंट्स की ओर से चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित BOT ग्राउंड, पेट्रोल पंप के सामने “जलपरी और छिपकली झूला शो” कार्निवाल के शुभारंभ की घोषणा की जा रही है।

आयोजकों के अनुसार, “जलपरी और छिपकली झूला शो” कार्निवाल को लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ रोमांच और उत्साह का अनूठा अनुभव देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया जा रहा है। शो को इस प्रकार तैयार किया गया है कि बच्चे, युवा और परिवार के सदस्य एक साथ मनोरंजन का आनंद उठा सकें। कार्यक्रम में आकर्षक झूलों और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से दर्शकों को एक अलग तरह का अनुभव देने का प्रयास किया जाएगा।

ए के इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधियों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शो की विशेषताओं, मनोरंजन की गतिविधियों, दर्शकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा आयोजन से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। आयोजकों का कहना है कि चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए यह शो मनोरंजन का एक नया विकल्प साबित होगा। उन्होंने बताया कि “जलपरी और छिपकली झूला शो” कार्निवाल 5 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक चलेगा। कार्निवाल की एक अन्य विशेषता हेलीकॉप्टर राइड है, जिसके अंदर बैठ पैसेंजर को दुबई की सैर की अनुभूति होगी। उन्होंने आगे बताया कि कार्निवाल में झूलों के साथ -साथ बच्चों के खेल खिलौने का सामान उपलब्ध रहेगा। कार्निवल में महिलाओं की खरीदारी के लिए होम डेकोर, फर्नीचर, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, फ़ूड स्टाल्स आदि के 50 से अधिक स्टाल भी लगाए गए हैं। वहीं मेले में बच्चों और बड़ों के लिए डायनासौर, स्पाइडरमैन, डायनासौर एग्स, जोकर और फेमस करैक्टर के कट आउट्स के साथ सेल्फी लेने का भी विशेष प्रबंध किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि जायंट व्हील, कोलम्बस बोट, डायना कार्टर, कैटरपिलर, ब्रेक डांस, चांद तारा और बोटिंग जैसे रूटीन झूले हैं। 
इसके अलावा नवरात्रि पर्व के दौरान कार्निवाल में गरबा- डांडिया का भी आयोजन होगा।

शहर में समय-समय पर आयोजित होने वाले विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रमों के बीच “जलपरी और छिपकली झूला शो” कार्निवाल को लेकर आयोजकों में खासा उत्साह है। आयोजकों का प्रयास है कि यहां आने वाले लोगों को मनोरंजन के साथ एक यादगार अनुभव भी प्राप्त हो और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित एवं खुशनुमा माहौल में समय बिता सकें।
Uploaded Image Uploaded Image

No comments:

Post a Comment