Wednesday, 14 October 2026

सेक्टर 41-सी में ओपन-एयर जिमनास्टिक्स स्थापित: बीबी सतनाम कौर ने ओपन-एयर जिमनास्टिक्स का किया उद्घाटन

By 121 News
Chandigarh, Oct.14, 2026:-वार्ड नंबर 30 के म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन काउंसलर हरदीप सिंह बुटेरला की कोशिशों से सेक्टर 41-सी के ग्रीन बेल्ट पार्क में एक ओपन-एयर जिमनास्टिक्स स्थापित किया गया। इस का उद्घाटन स्वर्गीय काउंसलर मलकीत सिंह बुटेरला की पत्नी बीबी सतनाम कौर द्वारा किया गया।

उद्घाटन के बाद बीबी सतनाम कौर ने बातचीत करते हुए कहा कि यह जिम बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को खेल और सेहत पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करेगा, जिससे बच्चे व नौजवान नशीले पदार्थों जैसी बुरी आदतों से दूर रहेंगे।

उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे रोज़ाना यहां व्यायाम करने का संकल्प लें और जिम के उपकरणों की देखभाल और रखरखाव की व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी भी लें।

इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा हरि चंद, आशीष आंचल, मंजीत कौर, सरोज वर्मा, परमिंदर कौर, सुषमा चौहान, मंजू, अवतार सिंह और राजू भी मौजूद थे। 
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment