By 121 News
Chandigarh, Sept.22, 2026:-भारत मुक्ति मोर्चा एवं भारतीय विद्यार्थी मोर्चा चंडीगढ़ द्वारा आज 22 सितंबर 2026 को जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर एक रैली मार्च का आयोजन किया गया। रैली में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
रैली का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में जनविरोधी नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी, सरकारी संस्थानों के निजीकरण तथा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को जनचर्चा का विषय बनाना था।
रैली शाम 5:00 बजे सेक्टर-17 परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ी। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं प्रतिभागियों ने संविधान की भावना के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों और विचारों को जनता के सामने रखा।
भारत मुक्ति मोर्चा एवं भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा और रोजगार प्रत्येक नागरिक के मूल विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषय हैं। युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सम्मानजनक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार और व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सरकारी संस्थानों एवं सार्वजनिक संसाधनों से जुड़े निर्णयों में जनहित, पारदर्शिता और सामाजिक न्याय को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता की भागीदारी, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा भी लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी भावना के साथ संगठन आगे भी शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीकों से जनहित के मुद्दों को उठाता रहेगा।
रैली के दौरान “शिक्षा सबके लिए—समान अवसर सबके लिए”, “युवाओं को रोजगार—देश का अधिकार”, “निजीकरण पर जनहित में पुनर्विचार”, “संविधान और लोकतंत्र की रक्षा” जैसे जनहित एवं संवैधानिक संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
भारत मुक्ति मोर्चा एवं भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने सभी विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों तथा मूलनिवासी बहुजन समाज से अपील की कि वे अपने अधिकारों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें और शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक आंदोलनों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस रैली क नेतृत्व मा.सुरेंद्र कुमार प्रदेश प्रभारी BMP एवं सह नेतृत्व मा.रोहन कुमार प्रदेश अध्यक्ष भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने की तथा मुख्य प्रवक्ता के तौर पर मा.सम्राट पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय विद्यार्थी मोर्चा मा.नागेंद्र कुमार सी ई सी सदस्य राष्ट्रीय मूलनिवासी बहुजन कर्मचारी संघ मा.एडवोकेट संदीप कुमार गिल पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने बात रखी रैली मार्च सफलता पूर्वक सम्पन हुई।
No comments:
Post a Comment