Tuesday, 25 August 2026

महंगाई की मार से गरीब और मध्यम वर्ग बेहाल, भाजपा सरकार जनता की जेब पर डाल रही डाका: कमलेश बनारसी दास

By 121 News
Chandigarh, Aug.25, 2026:- पूर्व महापौर चंडीगढ़ एवं कांग्रेस नेता कमलेश बनारसी दास ने देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और गरीब तथा मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए घर चलाना लगातार मुश्किल होता जा रहा है।

कमलेश बनारसी दास ने कहा कि एक समय था जब बजट आने के समय ही लोगों को महंगी चीजों की चिंता होती थी, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार में पता नहीं कब कौन-सी रोजमर्रा की वस्तु महंगी हो जाए। दाल, आटा, सब्जियां, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, दूध और अब चीनी जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों ने आम परिवारों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि चीनी गरीब और मध्यम वर्ग के घरों में रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक वस्तु है। इसकी कीमत बढ़ने का सीधा असर आम परिवार की रसोई पर पड़ता है। पहले से ही बेरोजगारी और कम आय की मार झेल रहे मजदूरों, छोटे दुकानदारों, कारखानों में काम करने वाले श्रमिकों तथा छोटे-मोटे रोजगार से परिवार चलाने वाले लोगों के लिए गुजारा करना बेहद कठिन हो गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर चुनाव में गरीबों की भलाई और विकास की बातें करती है, लेकिन आज जनता रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई से राहत मांग रही है। सरकार को इन वास्तविक समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

कमलेश बनारसी दास ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों का फायदा आम गरीब और मध्यम वर्ग की बजाय बड़े पूंजीपतियों को अधिक मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा योगदान देने वाले गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग को लगातार आर्थिक दबाव में रखना किसी भी सरकार के लिए उचित नहीं है।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि लोगों के लिए सोच कर  महंगाई को खत्म करे
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment