By 121 News
Chandigarh, Aug.23, 2026:-रविवार को किन्नर समाज की ओर से शहर में ढोल-बाजों के साथ विशाल रथयात्रा निकाली गई। इसका शुभांरभ बापूधाम सेक्टर 26 किन्नर मंदिर से हुआ और समापन भी एरिया का पूरा चक्कर काटने के बाद किन्नर मंदिर पर ही हुआ। किन्नर मंदिर बापूधाम की प्रमुख पुजारिन मां कमलीनन्द गिरी के सान्निध्य में आयोजित इस रथ यात्रा में दूर-दराज से पहुंचे किन्नरों, साधु-संतों व भक्तजनों ने हिस्सा लिया। ढोल नगाड़े और बैंड बाजे के साथ निकाली गई इस भव्य रथ यात्रा में उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
डेरे की प्रमुख कमली माताजी ने बताया कि इस उत्सव का उद्देश्य समस्त मानव कल्याण और सुख शांति की मंगलकामना की जाती है। परिवार फले फूले और सुख शांति बनी रहे इसी प्रार्थना के साथ सभी श्रद्धालुओं के जीवन में खुशियां ही खुशियां आए। इस उत्सव को बड़े हर्षोल्लास प्रेमभाव से मनाय जाता है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी किन्नर समाज के द्वारा सेक्टर 26 के बापूधाम स्थित किन्नर जय माता मंदिर में वार्षिकोत्सव पर श्रद्धालुओं का ताता लगा रहता है।इस वार्षिक महोत्सव में 11 दिन तक नगर के लोग और बाहर से आए श्रद्धालु इस उत्सव को मिलकर मानते हैं। किन्नर समाज इसे बड़े हर्षोल्लास से मानते हैं।
No comments:
Post a Comment