By 121 News
Chandigarh, Aug.05, 2026:-श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज (बुधवार) को चंडीगढ़ में भव्य नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन का शहर में जगह-जगह पर बड़े ही श्रद्धा और गर्म जोशी से स्वागत किया गया। संगत ने वाहेगुरु जी के आगे माथा टेकर कर आशीर्वाद लिया। नगर कीर्तन की अगवाई कर रहे पांच प्यारों को हार डालकर वाहेगुरु जी की फतेह बुलाई। नगर कीर्तन दोपहर 2 बजे गुरुद्वारा साहिब, सेक्टर-46डी से आरंभ हूआ और सेक्टर 46 की मार्केट के बाद सेक्टर-47, 48, 49, 50 की विभिन्न सोसायटियों और गांव बुडैल से होकर गुजरते हुए शाम 8 बजे सेक्टर-34 स्थित गुरुद्वारा साहिब में संपूर्ण हुआ। नगर कीर्तन का सेक्टर 46 की मार्केट के सामने श्री सनातन धर्म सभा सेक्टर 46 और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 46 के पदाधिकारियों ने स्वागत किया और वाहेगुरु जी के आगे माथा टेकर पांच प्यारों को सिरोपा और हार डालकर स्वागत किया।
इस मौके पर श्री सनातन धर्म मंदिर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र भाटिया और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 46 के अध्यक्ष बलविंदर सिंह उत्तम ने नगर कीर्तन का स्वागत करते हुए सभी के स्वास्थ्य और विश्व शांति के लिए अरदास की। इस मौके पर संगत को खीर-पूडे का प्रसाद भी बांटा गया। जतिंदर भाटिया, अशोक भगत और राकेश जोशी सहित मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट बलविंदर सिंह उत्तम, सत्यवान जनरल सेक्रेटरी, सुमित गुप्ता, गुलशन निरंकारी, मंदिर के सभी पुजारी पंडित हरि जी, पंडित राहुल जी, पंडित गोपाल जी और पंडित शैलेंद्र जी व अन्य तथा गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सरदार कुलदीप सिंह, महामंत्री डिम्पल, वाईस प्रेजिडेंट हरपाल सिंह, गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-46 डी के मुख्य सेवादार कुलदीप सिंह, महासचिव गुरजस्विंदर सिंह, करमजीत सिंह, बलजीत सिंह, हरजीत सिंह, दलजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, श्री सनातन धर्म मंदिर सभा सेक्टर-46 के अध्यक्ष जतिंदर भाटिया, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-46 के अध्यक्ष बलविंदर सिंह ‘उत्तम’, रघवीर सिंह भल्ला, हरिंदर सिंह रानी तथा वरिंदर सिंह संधू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नगर कीर्तन के दौरान गतका दल अपनी पारंपरिक युद्ध कला का प्रदर्शन किया। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए मार्ग में जगह-जगह लंगर एवं सेवा स्टॉल लगाए गए। पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थों गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु साहिब के उपदेशों से जोडा।
No comments:
Post a Comment