Thursday, 20 August 2026

गुरुद्वारा साहिब सेक्टर 46 डी की मैनेजमेंट कमेटी के चुनाव सम्पन्न कुलदीप सिंह निर्विरोध चुने गए प्रेसिडेंट

By 121 News
Chandigarh, Aug.20, 2026--गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 46 डी चंडीगढ़ की मैनेजमेंट कमेटी का चुनाव सम्पन्न हुए।  जिसमें श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज के दिशा निर्देशों के तहत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रचारक ज्ञानी राजपाल सिंह और ज्ञानी सतनाम सिंह ने संगत के समक्ष मैनेजमेंट कमेटी के चयन के लिए प्रस्ताव रखा। जिसे संगत ने सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए नई कमेटी का गठन किया।

चुनाव प्रक्रिया में सरदार कुलदीप सिंह को मुख्य सेवादार एवं प्रधान चुना गया। सरदार गुरजसविंदर सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सरदार बलजीत सिंह, सरदार कुलविंदर सिंह और सरदार करमजीत सिंह को भी विभिन्न सेवाओं की जिम्मेदारियां दी गईं। सरदार करमजीत सिंह को लंगर सेवा की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त प्रधान सरदार कुलदीप सिंह जी ने समस्त संगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुद्वारा साहिब की धार्मिक एवं सामाजिक सेवाओं को और अधिक समर्पण एवं तनदेही से आगे बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने भाई सुरजीत सिंह जी, भाई कुलदीप सिंह जी, सरदार कुलविंदर सिंह जी तथा समस्त स्टाफ का विशेष रूप से धन्यवाद किया।
उन्होंने संगत से अपील की कि गुरुद्वारा साहिब की सभी सेवाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए मिल- जुलकर सहयोग करें और गुरु घर की सेवा में बढ़-चढ़कर योगदान दें।




 लंगर सेवा के लिए मुख्य सेवादार एस. कर्मजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी एस. गुरजसविंदर सिंह, एस. बलजीत सिंह, एस. कुलविंदर सिंह, एस. करमजीत सिंह चुने गए। इस दौरान हरजीत सिंह, मनजीत सिंह, टीपी सिंह, निर्मल सिंह, अमृतपाल सिंह, जोगिंदर सिंह, बीबी सुरिंदर कौर, धर्म कौर, दलजीत कौर और सरबजीत सिंह सिद्धू सहित हरदीप सिंह व मनमोहन सिंह इत्यादि भी मौजूद थे।

 नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट कुलदीप सिंह ने सौंपी गई जिम्मेदारी को तनदेही, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से निभाने का भरोसा दिलाया और कहा कि सिख व पंथ की रहत-मर्यादा  के लिए वो सभी से अपील करते है कि सब साथ मिल कर चले।

उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित भाई सुरजीत सिंह, भाई कुलदीप सिंह, कुलविंदर सिंह और संगत के सभी स्टाफ को खास धन्यवाद दिया और सभी से और ज़्यादा लगन से सभी सेवाएं देने में सहयोग करने की रिक्वेस्ट की।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment