Thursday, 13 August 2026

पूर्व पार्षद रविंदर कौर गुजऱाल ने सेक्टर-35 में तीज का कार्यक्रम किया आयोजित 

By 121 News
Chandigarh, Aug.13, 2026:- रविंदर कौर गुजऱाल, पूर्व पार्षद, द्वारा सेक्टर-35 में तीज का कार्यक्रम आयोजित करवाया गया, जिसमें सेक्टर-34, 35 एवं 43 के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से तैयार होकर तीज के त्योहार का रंग जमाया और तीज के गीतों पर बोलियाँ डालकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।
इस अवसर पर मनीष तिवारी, सांसद, चंडीगढ़ एवं एच. एस. लक्की प्रेसीडेंट  चंडीगढ़ कांग्रेस भी विशेष रूप से शिरकत की तथा  वार्ड नंबर.23 वासियों को तीज के पावन त्योहार की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 23 की महिलाओं ने श्रीमती रविंदर कौर गुजऱाल को तीज के त्योहार की बधाई दी और भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक त्योहारों को बढ़ावा देने के लिए उनका धन्यवाद किया।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment