By 121 News
Chandigarh, July 03, 2026:- सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत अनाज मंडी में लगाई गई सोलर लाइटों का आज मनीष तिवारी, सांसद, चंडीगढ़ द्वारा उद्घाटन किया गया। सोलर लाइटों के इस उद्घाटन समारोह में मनीष तिवारी के साथ श्रीमती खुशप्रीत कौर (डैनिक्स), संजीव चड्ढा (अध्यक्ष, सीबीएम), हरमोहिंदर सिंह लक्की एवं कृष्ण बावा भी उपस्थित रहे।
अनाज मंडी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित सूद, चेयरमैन राज कुमार बंसल, महासचिव राहुल गोयल एवं महासचिव आशीष पाहवा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा अनाज मंडी में सुरक्षा एवं रोशनी की सुविधा बढ़ाने की इस पहल के लिए उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर अनाज मंडी के सदस्य भी स्वागत हेतु उपस्थित रहे।
उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों के लिए हाई टी का आयोजन किया गया।
No comments:
Post a Comment