By 121 News
Chandigarh, July 21, 2026:-विक्रांत ए. तंवर, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आम आदमी पार्टी, चंडीगढ़ ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों और युवाओं की आवाज़ को लाठी और आंसू गैस से नहीं दबाया जा सकता। जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और सोनम वांगचुक के साथ हुआ व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
आम आदमी पार्टी युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है। हम केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस घटनाक्रम के लिए नैतिक रूप से जिम्मेदार मानते हैं, उनके तत्काल इस्तीफे की मांग करते हैं और सरकार से दमन छोड़कर संवाद का रास्ता अपनाने की अपील करते हैं।
No comments:
Post a Comment