Thursday, 16 July 2026

काउंसलर हरदीप सिंह बुटेरला ने संक्रांति के दिन पौधे लगाकर सावन महीने की शुरुआत की

By 121 News
Chandigarh, July 16, 2026:-नगर निगम के वार्ड नंबर 30 के काउंसलर हरदीप सिंह बुटेरला ने  वन महोत्सव के मद्देनजर आज संक्रांति के दिन अपने वार्ड के तहत सेक्टर 41-ए में स्थित श्री दुर्गा मंदिर के पास वाले पार्क में पौधे लगाकर सावन महीने की शुरुआत की।

पत्रकारों से बात करते हुए काउंसलर हरदीप सिंह बुटेरला ने कहा कि ये पौधे अपने वार्ड के हर कोने में हरियाली लाने के मकसद से लगाए जा रहे हैं और इसमें उस इलाके के बच्चे, महिलाएं और पुरुष भी शामिल हो रहे हैं ताकि सभी के मन में पौधे लगाने की भावना पैदा हो सके। उन्होंने वार्ड के निवासियों को सावन महीने की बधाई भी दी।

इस मौके पर श्री दुर्गा मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष एच.एल. छाबड़ा, महासचिव मनोहर लाल, कैशियर आदर्श नरूला, मोनू मल्होत्रा, राम विलास गर्ग, धर्म चंद, नंद लाल, रविंदर शर्मा, ममता, नीलम, मास्टर जगत नारायण, मोनू वर्मा, सुरेश शर्मा आदि भी मौजूद थे।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment