By 121 News
Chandigarh, July 24, 2026:-गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सैक्टर 8 बी ने इंटर स्कूल स्टेट खो खो (14 वर्ष वर्ग) टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लड़कियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और लड़कों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता चण्डीगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की गई थी। स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री वंदना छाबड़ा दीवान ने बच्चों को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी। और बच्चों को खेलों के साथ साथ पढ़ाई में भी बेहतरीन सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
No comments:
Post a Comment