By 121 News
Chandigarh, July 13, 2026:-वार्ड नंबर 30 के अलग-अलग इलाकों में चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए, इलाके के पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने आज डी.एस.पी. थीरज कुमार से मुलाकात की।
पार्षद बुटेरला ने डी.एस.पी. धीरज कुमार को बताया कि वार्ड नंबर 30 के इलाकों में पुलिस की गश्त बहुत कम है, जिससे चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं और वार्ड के निवासी व दुकानदार चोरी की घटनाओं से परेशान हैं। इसलिए, वार्ड नंबर 30 में पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए।
डी.एस.पी. ने भरोसा दिलाया कि पुलिस चोरों पर कड़ी नज़र रखेगी।
इस मौके पर नवनीत चावला, संजीव कुमार, हरप्रीत सिंह, गुरचरण सिंह आदि भी मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment