By 121 News
Chandigarh, June 10, 2026:-लगभग 10 साल के लंबे इंतजार और काउंसलर हरदीप सिंह बुटेरला की कोशिशों के बाद, आज
आखिरकार सेक्टर 41 की कृष्णा मार्केट में दो शेड बनाने का काम शुरू हो गया।
मार्केट में इन दो नए शेड को बनाने का काम वार्ड नंबर 30 के कॉरपोरेशन काउंसलर हरदीप सिंह बुटेरला ने शुरू करवाया। काम शुरू करने के पहले अरदास की गई और नंबरदार परविंदर सिंह हीरा ने नारियल फोड़ने की रस्म निभाई, जिसके बाद खुशी में लड्डू बांटे गए।
इस मौके पर बोलते हुए हरदीप सिंह बुटेरला ने कहा कि उन्होंने सांसद मनीष तिवारी के सामने इस मार्केट में शेड बनाने की मांग रखी थी, जिसके बाद सांसद कोटे से इन दो शेड्ड के निर्माण के लिए ग्रांट मंजूर हुई और आज काम शुरू हो गया है।
काउंसलर बुटेरला ने कहा कि जल्द ही इन दो शेड्डों का काम पूरा होने पर मार्केट के दुकानदारों को बारिश और धूप से बचने के लिए तिरपाल वगैरह लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और मार्केट की सुंदरता भी बढ़ेगी।
कृष्णा मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश काका, चेयरमैन सिकंदर सचदेवा, जनरल सेक्रेटरी ईश्वर चंद और कैशियर सुशील राणा ने काउंसलर हरदीप सिंह बुटेरला का खास तौर पर धन्यवाद किया और उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर सिकंदर सचदेवा, शमशाद, अमन सैनी, दीन दयाल, नरेश, बलराम सिंह, अशोक कुमार, परमजीत सिंह, एस डी ओ साहिल ठाकुर, जे ई. संजीव कुमार आदि भी मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment