By 121 News
Chandigarh, May 02, 2026:-प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन चंडीगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर शहर के प्रॉपर्टी सेक्टर से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विक्रम चोपड़ा (प्रधान) ने किया। इस दौरान सुरिंदर सिंह (चीफ पैट्रन), तरलोचन सिंह (चेयरमैन), कमल गुप्ता (फार्मर प्रेसिडेंट) और अनिल खंडरिया (मीडिया एडवाइजर) भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स और अन्य हितधारकों से जुड़े कई लंबे समय से लंबित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि इन समस्याओं के समाधान के लिए समय पर हस्तक्षेप और स्पष्ट नीतियों की आवश्यकता है, ताकि सेक्टर को व्यवस्थित किया जा सके और जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों का समाधान हो सके।
प्रशासक ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि उठाए गए मुद्दों की गहनता से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द बेहतर समाधान निकालने की दिशा में काम करेगा।
No comments:
Post a Comment