By 121 News
Panchkula, May 13, 2026:- पारस हेल्थ पंचकूला ने मदर्स डे के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करते हुए अपनी नई ‘मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट’ की औपचारिक शुरुआत की। इस नई यूनिट के माध्यम से माँ और शिशु से जुड़ी सभी प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।
इस यूनिट में ऑब्सट्रिक्स, गायनेकोलॉजी, नियोनेटोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, लेवल-3 नियोनेटल आईसीयू तथा प्रीवेंटिव केयर जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसका उद्देश्य महिलाओं और नवजात शिशुओं को समग्र, सुलभ एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. मुक्ता उपस्थित रहीं। उनके अलावा कई माताएं, हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, गणमान्य व्यक्ति एवं आमजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा महिलाओं और बच्चों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता पर जोर देना रहा।
इस दौरान इंटरैक्टिव गतिविधियां, स्वास्थ्य जागरूकता सत्र और वेलनेस एक्टिविटीज आयोजित की गईं। कार्यक्रम में माताओं और नवजात शिशुओं के लिए एकीकृत एवं मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत पर भी चर्चा की गई। ट्राइसिटी वीमेन एंटरप्रेन्योर्स एवं की संस्थापक सुश्री मीनू दीपक शर्मा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने वाली इस पहल की सराहना की।
नई यूनिट का संचालन अनुभवी विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जाएगा। इसमें डॉ. वंदना मित्तल (प्रिंसिपल कंसल्टेंट, ऑब्सट्रिक्स एवं गायनेकोलॉजी), डॉ. अंबर अग्रवाल (सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सट्रिक्स एवं गायनेकोलॉजी) तथा डॉ. अर्पणा बंसल (सीनियर कंसल्टेंट, पीडियाट्रिक्स एवं नियोनेटोलॉजी) शामिल हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मुक्ता ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए मजबूत हेल्थकेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर और जागरूकता आधारित सामुदायिक भागीदारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं और नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य परिणामों के लिए सुलभ चिकित्सा सेवाओं के महत्व पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर पारस हेल्थ पंचकुला के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने कहा कि मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट की शुरुआत क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य आवश्यकता को पूरा करेगी। अब लोगों को अपने नजदीक ही माँ और बच्चे के लिए आधुनिक एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पारस हेल्थ पंचकुला महिलाओं और बच्चों को संवेदनशील, सुरक्षित और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
No comments:
Post a Comment