By 121 News
Chandigarh, Apr.02, 2026:-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले विक्रम शर्मा डिक्की को हिमकोफेड का चेयरमैन नियुक्त किया है ।
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ (हिमकोफेड) के नवनियुक्त अध्यक्ष विक्रम शर्मा डिक्की ने अपनी इस नियुक्ति पर कांग्रेस के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति गहरा आभार प्रकट किया है।
विक्रम शर्मा इस से पहले चंडीगढ़ कांग्रेस में भी कई वर्षों तक सक्रिय रहे है और महत्वपूर्ण पदों पर मुख्य भूमिका निभा चुके है।
वह चंडीगढ़ nsui में और चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस में महासचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके है।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी महासचिव रह चुके है।
सहकारिता विभाग द्वारा बोर्ड का कार्यकाल 14 जनवरी 2027 तक बढ़ाते हुए विक्रम शर्मा को अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा जिले के जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की समनोली ग्राम पंचायत से संबंध रखने वाले विक्रम शर्मा डिक्की लंबे समय से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान करते रहे हैं और उन्हें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ-साथ राहुल गांधी का भी अत्यंत विश्वासपात्र माना जाता है।
लगभग 40 वर्षों से संगठन में सेवाएं दे रहे विक्रम शर्मा डिक्की को अध्यक्ष बनाए जाने पर जसवां परागपुर विस् क्षेत्र में खुशी की लहर है ।
इस अवसर पर विक्रम शर्मा डिक्की ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और जननायक राहुल गांधी का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने सदैव एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में उन्हें प्रोत्साहित किया है।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश की प्रभारी रजनी पाटिल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और वर्तमान अध्यक्ष विनय कुमार के प्रति भी आभार जताया कि उन्होंने संगठन में उनके कार्यों पर भरोसा कायम रखा ।
इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और चंडीगढ़ से कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी का भी हृदय से आभार किया।
No comments:
Post a Comment