Monday, 27 April 2026

बढहेड़ी के पार्क का हुआ काया-कल्प: पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने पेड़ लगाकर बना दिया हरा-भरा

By 121 News
Chandigarh, Apr.27, 2026:- वार्ड नंबर 30 के अंतर्गत बढहेड़ी गांव के प्रवेश द्वार पर स्थित त्रिकोणीय पार्क, जो अक्सर गंदगी से भरा रहता था, की नुहार अब पूरी तरह से बदल गई है। क्षेत्र के पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने इस पार्क की सफाई करवा कर यहां पौधे लगवा दिए हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए हरदीप सिंह बुटेरला ने कहा कि इस पार्क की स्थिति में सुधार करके मुझे बहुत मानसिक शांति मिली है। यह पार्क अक्सर कूड़े-कचरे और गंदगी से अटा रहता था। पार्क में फाईकस, कोनोकार्पस और टिकोमा जैसे पौधे लगाए जाने से, अब बढहेड़ी गांव का प्रवेश द्वार बेहद सुंदर हो गया है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले, गांव की सड़क पर पेवर्स लगवाकर लोगों को सुविधा प्रदान की गई थी। उन्होंने कहा कि वे अपने वार्ड को हरा-भरा रखने और विकास कार्य करवाकर वार्ड निवासियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर तारा सिंह बढहेड़ी, बलजीत सिंह, रशविंदर फांटू, संजय कपूर, विपिन, बीरदेवेंद्र सिंह, गोल्डी, ब्रजेश, राजिंदर कुमार गर्ग, विशंभर लाल आदि भी उपस्थित थे।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment