By 121 News
Chandigarh, Apr.16, 2026:- रामदरबार फेज-2 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 10 के शानदार परिणाम (82.32%) पर पूर्व मेयर चंडीगढ़ श्रीमती कमलेश बनारसी दास ने विद्यार्थियों, प्रिंसिपल कुलदीप सिंह, वाइस प्रिंसिपल एवं समस्त स्टाफ को हार्दिक बधाई दी। यह परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में 19.2% अधिक है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। विशेष रूप से 6 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर श्रीमती कमलेश बनारसी दास पूर्व मेयर चंडीगढ़ बैरवा समाज महासभा पंजाब-चंडीगढ़ के प्रधान बनारसी दास द्वारा रामदरबार फेज-2 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल कुलदीप सिंह को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बृजमोहन मीणा, श्रीमती कमलेश, रमेश और वाइस प्रिंसिपल श्रीमती सुखबीर कौर तथा समस्त शिक्षकों को उनकी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों के समर्पण की सराहना की।ने प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को सम्मानित किया, बच्चों का हौसला बढ़ाया, उन्हें आशीर्वाद दिया और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया। उन्होंने कहा कि आगे एडमिशन में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर वे सीधे उनसे संपर्क करें—हर बच्चे को 11वीं में दाखिला मिलना सुनिश्चित किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment