Wednesday, 15 April 2026

अटावा के विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम 180 जरूरतमंद बच्चों को बांटी स्कूल बैग, पेंसिल, रबर के साथ-साथ ड्राइंग की किताबें

By 121 News
Chandigarh, Apr.15, 2026:---शिक्षा को बढ़ावा देने और छोटे बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गांव अटावा में समाजसेवी संस्था नेचर नाइन फाउंडेशन द्वारा वार्ड नम्बर 24 के पार्षद जसबीर सिंह बंटी के सहयोग से सेक्टर 42 के कम्युनिटी सेन्टर में पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों और बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर नीरज सूद- प्रधान, नेचर नाइन फाउंडेशन, नेहा गोयल-जनरल सेक्रेटरी, नेचर नाइन फाउंडेशन, मलकीत सिंह, पारस, कीकर सिंह, देव और राजकुमार सहित आर एस तोमर मौजूद थे।

इस योजना के तहत 31 मार्च 2026 तक फॉर्म भरवाए गए थे, जिसमें लगभग 180 बच्चों का पंजीकरण हुआ। इस अवसर पर सभी बच्चों को स्कूल बैग, किताबें, पेंसिल, रबर के साथ-साथ ड्राइंग की किताबें भी वितरित की गईं, ताकि बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को भी प्रोत्साहन मिल सके।

पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उनके अभिभावकों को सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह केवल स्कॉलरशिप वितरण नहीं, बल्कि बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का एक माध्यम है। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए घोषणा की कि अगले वर्ष जिन विद्यार्थियों के 80% से अधिक अंक आएंगे, उन्हें स्कॉलरशिप के साथ विशेष इनाम भी दिया जाएगा, ताकि बच्चे अपने परिवार, वार्ड और शहर का नाम रोशन कर सकें।

कार्यक्रम में समाज के विभिन्न गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। जिनमें प्रधान राजकुमार शर्मा, अरुण अग्रवाल, शिव कुमार, राजू तिवारी, पवन सिंह, विनोद कौशल, बालकृष्ण आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

यह पहल समाज के कल्याण और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment