Tuesday, 31 March 2026

पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने पौधे लगाकर मनाया बेटी का जन्मदिन

By 121 News
Chandigarh, Mar.31, 2026:-चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 30 के पार्षद और आम आदमी पार्टी की ओर से निगम में नेता प्रतिपक्ष, हरदीप सिंह बुटेरला ने हर साल की तरह इस साल भी अपनी बेटी प्रभरूप कौर का जन्मदिन पौधे लगाकर मनाया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में कुछ अन्य छोटे बच्चे भी शामिल किए।

इस अवसर पर बोलते हुए पार्षद बुटेरला ने कहा कि अपनी बेटी प्रभरूप के हर जन्मदिन पर उससे पौधे लगवाने का उद्देश्य यह है कि उसे देखकर अन्य बच्चे भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित हो सकें। यह समय की मांग है कि बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाया जाए ताकि मनुष्य द्वारा अपनी ज़रूरतों के लिए पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को हो रहे लगातार नुकसान की भरपाई की जा सके; और इस तरह हम आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुंदर पर्यावरण प्रदान करने में अपना योगदान दे सकें।

बुटेरला की बेटी प्रभरूप कौर ने कहा कि उसे पेड़ लगाना बहुत पसंद है, और पेड़ों के प्रति उनकी यह रुचि उनके पिता हरदीप सिंह द्वारा वार्ड में शुरू किए गए हरियाली अभियान से पैदा हुई।

No comments:

Post a Comment