Sunday, 22 February 2026

विशाल धर्म सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

By 121 News
Chandigarh, Feb.22, 2026:-सेक्टर-29, चंडीगढ़ स्थित बल शिव मंदिर में आज विशाल धर्म सम्मेलन अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभावना का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक श्री रामगोपाल जी ने संघ के शताब्दी वर्ष के संदर्भ में अपने विचार रखते हुए समाज में संगठन, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं डॉ. गिरीश सचदेवा ने गुरु तेग बहादुर जी की महान शहादत को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए, जिससे उपस्थित जनसमूह भावुक हो उठा।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा भक्ति संगीत एवं देशभक्ति गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें सभी ने खूब सराहा। इस अवसर पर भाजपा नेता देविंदर बबला भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
सेक्टर-29 की सभी आरडब्ल्यूए एवं क्षेत्र के मंदिरों का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की जानकारी श्री नरेश अरोड़ा द्वारा दी गई तथा मंच संचालन भी  नरेश अरोड़ा ने कुशलतापूर्वक किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के सदस्यों राज अग्रवाल, राकेश चौधरी, सुशील पांडे, हरीश छाबड़ा, नरेश कोहली, अरुण कुमार, नलिन जैन, तुकाराम पंडित, होशियार सिंह, श्रीमती सुरभि ठाकुर, श्रीमती राजरानी, दीपक शर्मा, अंकुश गुप्ता, बृजमोहन खत्री, शौर्य ठाकुर, मनीष कुमार, एडवोकेट रूपेश तथा कश्मीर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में सभी आयोजकों, सहयोगियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं को कार्यक्रम की सफलता हेतु हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद प्रेषित किया गया।

No comments:

Post a Comment