Sunday, 15 February 2026

महाशिवरात्रि पर्व पर लक्ष्य ज्योतिष संस्थान चणडीगढ ने लगाया तेहरवां विशाल भण्डारा 31 प्रकार के व्यंजनों का शिव को भोग लगा भक्तों में प्रसाद स्वरूप किया वितरित

By 121 News
Chandigarh, Feb.15, 2026:-लक्ष्य ज्योतिष संस्थान चंडीगढ़ की ओर से आज महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में सैकटर 29 में शिव भक्तों के लिए तेहरवे भण्डारे का आयोजन किया गया। संस्थान के चेयरमैन ज्योतिषचार्य रोहित कुमार, प्रेजिडेंट  पीयूष कुमार की देखरेख में इस भण्डारे का आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर विख्यात समाजसेवी रविन्द्र सिंह बिल्ला और समाजसेवी प्रवीण कुमार टीटू भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। सबने अपने आराध्य देव भगवान शिव की पूजा अर्चना और स्तुति कर आशीर्वाद लिया और समस्त मानव कल्याण की मंगल कामना की। ज्योतिषचार्य रोहित कुमार, प्रेजिडेंट  पीयूष कुमार, रविन्द्र सिंह बिल्ला और प्रवीण शर्मा टीटू व विक्टर सिद्धू सहित तम्मना वर्मा व लक्ष्य ज्योतिष संसथान के ज्योतिष विधार्थियों ने भण्डारे की सेवा में योगदान दिया।

ज्योतिषचार्य रोहित कुमार ने बताया कि संस्थान की ओर से प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में पिछले 12 वर्षों से भण्डारे का आयोजन करते आ रहे है और यह 13वां वर्ष है। आज भी सुबह भगवान शिव भोले की पूजा अर्चना और अभिषेक उपरांत बाबा के भक्तों के लिए भण्डारा, प्रसाद वितरित किया गया। जिसमें कैलाश मानसरोवर से लाया जल उपयोग किया गया।

भण्डारे में, फिंगर चिप्स, लच्छा चिप्स, दही आलू, फैंसी लच्छा चिप्स, फली दाना, फलाहार साबुतदाना, साबू दाना केसर खीर, साबूदाना केसर खीर, आलू हलवा, आलू शाही टुकड़ा, आलू ज़ीरा फ्राई, फ्रूट चटनी, दही पुदीना चटनी, आलू टमाटर चटनी, भांग के पकोड़े, फ्रूट क्रीम, फ्रूट चाट, भांग दूध, अदरक टमाटर चटनी, साबूदाना आलू टिक्की, स्वांग चावल खीर,साबूदाना खिचडी और चाय काफी इत्यादि व्यंजन विशेष रहे।

रविन्द्र सिंह बिल्ला और प्रवीण शर्मा टीटू ने समस्त जन को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए  ज्योतिषाचार्य रोहित कुमार द्वारा पिछले 13 वर्षो से चलाए जा रहे लँगर भंडारा की सराहना की और महादेव से उनके द्वारा किये जा रहे इस नेक कार्य के ताउम्र चलाते रहने की मंगलकामना की।

No comments:

Post a Comment