By 121 News
Chandigarh, Feb.11, 2026:-महाशिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य पर जय माता किन्नर मंदिर में 14 से 17 फरवरी 2026 तक जय माता किन्नर मंदिर, BDC सेक्टर-26, चंडीगढ़ में दिव्य आयोजन किया जा रहा है।
जय माता किन्नर मंदिर, बापूधाम कॉलोनी, सेक्टर-26, की पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर माँ कमलीनन्द गिरी जी महाराज श्री श्री किन्नर अखाड़ा चंडीगढ़ ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य पर जय माता किन्नर मंदिर में 14 से 17 फरवरी 2026 दिव्य आयोजन होने जा रहा है। इन दिव्य आयोजनों की कड़ी में 14 फरवरी 2026 को प्रातः 09:00 बजे -शतचण्डी पूजन, सायं 04:00 बजे- भव्य शिव बारात और बारात का स्वागत सायं 07:00 बजे किया जाएगा। इसी प्रकार 15 फरवरी 2026 को प्रातः 09:00 बजे-शतचण्डी पूजन, सायं 09:00 से प्रातः 05:00 बजे-शिव शक्ति रुद्राभिषेक - रात्रि पूजन होगा।16 फरवरी 2026 को प्रातः 05:00 बजे-शिव-पार्वती विवाह और प्रातः 09:00 बजे शतचण्डी पूजन होगा। दिव्य आयोजन के अंतिम दिन 17 फरवरी 2026 को शतचण्डी पाठ पूर्णाहुति - सायं 05:00 बजे माता का अभिषेक, विशेष आरती एवं प्रसाद वितरण (सायं 05:00 से 07:15 बजे) किया जाएगा।
आप सपरिवार इस धर्म लाभ को प्राप्त करने के लिए सादर आमंत्रित हैं।
No comments:
Post a Comment