By 121 News
Chandigarh, Feb.14, 2026:-समाज सेवा और जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से शिवानन्द चौबे मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्बारा पुलवामा हमले मे शहीद हुए सैनिकों की याद मे रोटरी एंड ब्लड बैंक सोसायटी रिसोर्स सेंटर, सेक्टर 37 चंडीगढ मे 103वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । ब्लड बैक मेडिकल टीम की देखरेख मे 82 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, जिससे कई मरीजों की जीवनरक्षा में मदद मिलेगी । इस मौके पर नार्थ वेस्ट सेक्टर सी.आर.पी.एफ. के पुलिस महानिरीक्षक दिनेश उनियाल मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे साथ ही साथ सी.आर.पी.एफ. के अधिकारीगण एंव जवानों ने काफी संख्या मे बढ़-चढ़कर रक्तदान भी किया । शिविर मे रक्तदाताओ का उत्साह बढ़ाने के लिए पांचवी सिगनल बटालियन सी.आर.पी.एफ. के द्वितीय कमान अधिकारी हेम पुष्प शर्मा , द्वितीय कमान अधिकारी अमित सागवान , इंस्पेक्टर मुकेश , इंस्पेक्टर रबि कुमार , किरण पाण्डेय , श्री हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी , राजीव राजपुत , अंशुल शर्मा समेत शहर के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक दिनेश उनियाल ने युवाओं से अपील किया कि वे ऐसे नेक कार्यो मे बढ- चढ़कर भाग ले। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंदों की मदद करता है , बल्कि यह समाज मे सेवा और मानवता की भावना को भी मजबूत बनाता है। ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय कुमार चौबे ने कहा कि हर स्वस्थ ब्यक्ति के लिए रक्तदान करना एक जिम्मेदारी है, क्योकि रक्त का कोई दूसरा बिकल्प नही है। उन्होनें बताया कि हमारा रक्तदान शिविर लगाने का मकसद भी उन मरीजों कि मदद करना है जिनकी रक्त कि कमी से जिंदगी कि डोर कमजोर पड़ जाती है ! शिविर को सफल बनाने के लिए संजय कुमार चौबे ने सभी सहयोगियों , रक्तदाताओ , आये हुए सम्मानित अतिथिगणों तथा मेडिकल टीम का आभार ब्यक्त किया !
No comments:
Post a Comment