Friday 11 October 2024

करमपाथ फाउंडेशन ने संस्थापक सदस्य के जन्म जयंती पर थीम सांग किया लांच

By 121 News
Chandigarh, Oct.11, 2024:- करमपाथ फाउंडेशन की ओर से संस्था की संस्थापक सदस्य श्रीमती मोहिंदर वालिया की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेक्टर-16 स्तिथ पंजाब कला भवन में अयोजित इस कार्यक्रम में पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता बी.एन. शर्मा मुख्यतिथि मौजूद थे। उनके साथ बलकार सिद्धू (पंजाब लोक नाच और संस्कृति में राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता) अनीता शब्दीश (प्रसिद्ध थिएटर और फिल्म अभिनेत्री) और पार्षद जसबीर बंटी विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। मुख्यातिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस दौरान करमपाथ फाउंडेशन का थीम सांग भी लांच किया गया। संस्था के चेयरमैन एडवोकेट गगनदीप सिंह अहलूवालिया ने संस्था की रूपरेखा की विस्तार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से शहर में लावारिस लाशों का संस्कार किया जायेगा। इसके लिए पीजीआई के साथ टाई-अप किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्था महिला सशक्तिकरण तथा बाल दुष्कर्म के खिलाफ काम कर रही है और लोगों को जागरूक कर रही है। वहीं करमपाथ फाउंडेशन की ओर से पीजीआई को 5 व्हील चेयर और स्ट्रेचर्स भी दान किये गए।

इसके बाद सुचेतक रंगमंच के कलाकारों ने शानदार नाटक "घर चलिए" का मंचन किया। नाटक का निर्देशन गेरी वड़ैच द्वारा किया गया था।  नाटक की कहानी बूढ़े माँ बाप पर आधारित है जिन्हें उनका बेटा घर से निकाल देता है और जो बाद में नशे की लत में खुद को बर्बाद कर लेता है। नाटक देख वहां मौजूद दर्शकों की आंखें भर आई। पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद बलकार सिद्धू व उनकी टीम ने गिद्दा वह भंगड़ा की शानदार प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि बी.एन. शर्मा ने सभी कलाकारों को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। आयोजनकर्ताओं में सौरव, जसबीर ढिल्लों, अजीत सिंह, बबिता, साधना, राम, विनोद, सुरेंद्र, रिया भी शामिल थे।

No comments:

Post a Comment