Tuesday 23 January 2024

अयोध्या में राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चंडीगढ़ में जश्न जारी

By 121 News
Chandigarh, Jan.23, 2024:-
राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़  ने  भारतीय  वाल्मीकि धर्म समाज  के साथ अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में यहां सेक्टर 32 स्थित श्री वाल्मीकि मंदिर के प्रांगण में सुन्दर काण्ड  पाठ का आयोजन किया। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन की चंडीगढ़ अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज ने बताया कि अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यहां सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। उसके पश्चात मिषठान प्रसाद का वितरण किया गया। उन्होंने आगे बताया कि मंदिर  प्रांगण में श्री राम ज्योति जलाकर लोगों को हर साल 22 जनवरी को  दिवाली उत्सव की तरह मनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

No comments:

Post a Comment