Tuesday 22 August 2023

कमलेश बनारसी दास के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सलाहकार से की मुलाकात

By 121 News
Chandigarh, Aug.22, 2023:-पूर्व मेयर कमलेश बनारसी दास की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मण्डल ने सलाहकार चंडीगढ़ प्रशासक धर्मपाल से मुलाकात की।
कमलेश बनारसी दास ने कहा कि  चण्डीगढ़ की कॉलोनियों के सर्वे को लेकर की कॉलोनीवासियों में एक भ्रम बना हुआ है कि कही सर्वे के बाद उनके मकान कैंसल तो नहीं होगे। यह भ्रम इस लिए है क्योंकि अभी  कुछ दिन पहले सेक्टर 25 में मकान कैंसल हुए है। अगर सर्वे है तो अब मकान कैंसल करना बंद करो और लोगो को कारण बताओ नोटिस क्यों दिया जा रहा है। आप एक सरकारी नोटिफिकेशन जारी कर दो की कलोनिवासियो को कोई डर नहीं है, उनका मकान सुरक्षित है और जीपीए वालो को भी मकान उनके नाम किये जाएगे। पता नहीं कुछ लोग ढोल बजा बजा कर लड़ू बाट रहे है। वो गवर्नर से भी मिले हैं, एडवाइज़र से भी मिले हैं। अगर मालिकाना हक की बात और जी पी ए पर मकान ट्रांसफ़र करने होते तो वो एक आदेश जारी क्यों नहीं करते।
  चण्डीगढ़ में सबसे पहले कॉलोनियों को बसाने का काम 1976 में हुआ फिर चंडीगढ़ में पुनर्वास योजना 1979 में शुरू हुई जो आज तक चल रही है। हाउसिंग बोर्ड ने चण्डीगढ़ में सस्ते  रेट पर मकान अलाट किये जिनके पास चंडीगढ़ में मकान नहीं थे। फिर co-operative society के आधार पर भी लोगो को बहुत ही कम दामो पर उनको प्लाट अलाट कियें गए।
इन सब में एक बात यह थी कि आप मकान बेच नहीं सकते, आप रेंट पर भी नहीं दे सकते और जीपीए पर भी नहीं बेच सकते। परंतु प्रशासन और हाउसिंग बोर्ड ने हाउसिंग बोर्ड के मकानों को और co-operatives society's के मकानों को यह हक दे दिया कि नाम ट्रांसफ़र करने और जीपीए वालो को मालिकाना हक।
अब प्रशासन जो कालोनियों का सर्वे कर रहा है उससे लोगो में भरम हो  रहा है लोगो में हड़कंप मचा हुआ है।
  प्रशासन ठीक उसी प्रकार इनका भी बिना सर्वे के जीपीए के आधार पर मकान ट्रांसफ़र किए  जाए। कृपया आपका यह फेसला जनहित में ले।
 प्रतिनिधि मंडल में कमलेश बनारसी दास पूर्व महापौर चण्डीगढ़ के अलावा सरोज शर्मा, हरी सिंह गोसाई,  राम निवास, हरज़िंदर सिंह, प्रिंस और मनोज गर्ग आदि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment