Sunday 6 August 2023

श्रीमद्भागवत गीता को भारतवर्ष के प्रत्येक विद्यालय में अनिवर्य विषय के रूप में स्थापित किया जाए: हरि ओम शरण जी

By 121 News
Chandigarh, August 06, 2023:-
आज श्री राम कथा को श्रवण कराते हुए उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध कथावक्ता परम पूज्य गुरुदेव श्री श्याम गोपाल जी महाराज के सुपुत्र श्री हरि ओम शरण जी महाराज राम कथा को श्रवण कराते हुए षष्ठम दिवस में बताया कि भगवान ने जनकपुर में प्रवेश किया और जनकपुर के नर नारायण ने जब भगवान को देखा तो मोहित हो गए। 

और सज्जनों माता बहनों, राम जनकपुर में जब से आए हैं, तब से लोग अपने काम को छोड़कर राम दर्शन के लिए भाग रहे हैं।

आज राम कथा को श्रवण कराते हुए महाराज जी ने बताया भगवान राम और सीता जी का पावन विवाह  का चित्र सुनाए। बड़े धूमधाम से सब लोगों ने विवाह उत्सव में शामिल हुए ।  इसी के साथ हरि ओम शरण जी के गुरुदेव श्री श्याम गोपाल जी महाराज जी का आगमन हुआ जिन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता को भारतवर्ष के प्रत्येक विद्यालय में अनिवर्य विषय के रूप में स्थापित करना है। बच्चों में बाल संस्कार लाने हैं और यह तभी होगा जब हमने विद्यालय में गीता को पढ़ाएंगे। श्रीमद्भभागवत गीता ऐसा पावन ग्रंथ है जो भगवान श्री कृष्ण ने कुरूक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को उपदेश दिया और इसी के साथ एक उपदेश है कि श्रीमद्भ  भागवत गीता भारतवर्ष के प्रतीक विद्यालय में अनिवर्य विषय हो। और जहां भी गुरुदेव द्वारा राम कथा, भागवत कथा, शिव महापुराण, देवी, भागवत कथा का आयोजन किया जाता है वहां से भागवत गीता की पुस्तकों का वितरण किया जाता है ।  

 सेक्टर 11 श्री सनातन धर्म मंदिर में चल रही है श्री राम कथा के दौरन आज  गीता की पुस्तकों का वितरण किया गया। जिसमें मंदिर के प्रधान अरुणेश अग्रवाल, जो हिंदू पर्व  महासभा के  उपाध्यक्ष भी  हैं, उन्हें श्री भागवत गीता की पुस्तक भेंट की और अन्य लोगों को भी भेंट करी।

No comments:

Post a Comment