Wednesday 27 April 2022

योग और मैडिटेशन कैंप का किया आयोजन

By 121 News
Chandigarh April 27, 2022:- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने प्रसिद्ध आयुर्वेद एवं   मेडिटेशन   गुरु - आचार्य मनीष के सहयोग से आज नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर ट्रेनिंग इन सर्च, रेस्क्यू एवं डिजास्टर रिस्पांस (एन आई टी एस आर डी आर) आईटीबीपी, सेक्टर 26,  पंचकूला  में एक योग और  मेडिटेशन  कैंप का आयोजन किया। इस अवसर पर आईटीबीपी कर्मियों के लिए मानसिक  तनाव और काम के    दबाव   को मैनेज करने के लिए योग और मेडिटेशन सेशन आयोजित किया गया।

अश्वनी कुमार, डीआईजी, एन आई टी एस आर डी आर, आईटीबीपी की उपस्थिति में, आईटीबीपी के 75 ऑफिसर्स और जवानों ने योग और  मेडिटेशन   कैंप में भाग लिया।

इस अवसर पर बोलते हुए आचार्य मनीष ने बताया कि हमारे बहादुर ऑफिसर्स अत्यधिक दबाव में भी काम करते हैं तथा उनका काम बेहद तनावपूर्ण होता है। कोविड के समय में तो यह और भी बढ़ गया है। इसलिए कैंप आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य ऑफिसर्स और जवानों को उनके तनाव को मैनेज करने तथा उनकी समग्र भलाई में सुधार करने में मदद करना था।

कार्यक्रम के दौरान, चक्रों को संतुलित करने एवं खुद को फिट और दवाओं से दूर रखने के बारे में भी इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किए गए। योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आचार्य मनीष ने सभी को अपने दैनिक जीवन में योग एवं  मेडिटेशन  का अभ्यास करने की सलाह दी। इनके द्वारा होने वाले लाभों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि योग तनाव को नियंत्रित करने में मदद करता है, साथ ही चिंता को कम करता है, हृदय सम्बंधित स्वास्थ्य में सुधार करता है तथा आंतरिक चेतना को भी जगाता है।

No comments:

Post a Comment