By 121 News
Chandigarh Sept.12, 2021:- श्री दिगम्बर जैन समाज के दसलक्षण महापर्व के तीसरे दिवस पर सेक्टर 27 स्थित मंदिर जी मे आयोजित धर्मसभा में बा. ब्र. आशीष भैया पुण्यांश ने कहा कि हमारा स्वभाव ऐसा होना चाहिए कि यदि कोई हमे गाली दे तो भी हमारे मुख से उसके लिए गीत निकले| उन्होंने कहा कि टेढ़ापन इंसान को संसार मे ले जाता है और सीधापन इंसान को मुक्ति की ओर ले जाता है उत्तम आर्जव धर्म का अर्थ होता है सरल हो जाना उन्होंने कहा कि मन की निर्मलता का दूसरा नाम ही आर्जव है |
प्रवचन के पश्चात मातृ पितृ वन्दन समारोह का आयोजन किया गया जो कि चंडीगढ़ की जैन समाज में एक अभूतपूर्व आयोजन हुआ| इस कार्यक्रम में समाज जन ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और वहां उपस्थित प्रत्येक समाजजन बहुत भावुक हो गए| कार्यक्रम का संचालन निलेश जैन रतलाम द्वारा किया गया| उक्त जानकारी समाज के संत कुमार जैन ने दी |

No comments:
Post a Comment