Friday, 17 September 2021

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ड्डू माजरा में चलाया सफाई अभियान

By 121 News

Chandigarh, Sept. 17, 2021:- ड्डू माजरा कॉलोनी में स्वच्छ भारत विभाग द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई अभियान का आयोजन किया, अभियान का शुभारंभ रवि कांत शर्मा महापौर    फार्मिला सिंह डिप्टी महापौर द्वारा किया गया।

नरेन्द्र चौधरी स्वच्छ भारत विभाग भाजपा ने बताया कि नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर कॉलोनी के लोग भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ  के साथ सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत, नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर ड्डू माजरा कॉलोनी में सफाई अभियान चला कर कॉलोनी में कई जगह से गंदगी हटा कर बड़े ही श्रदापर्वक जन्मदिन मनाया गया।

नरेन्द्र चौधरी ने बताया कि सफाई अभियान के दौरान नगर निगम  के सहयोग  से रोड ब्रम्स की सफाई मसीन द्वारा करवाई गई ,जंगली घास पार्को की घास की कटाई और कूड़ा कर्कट, गार्बेज, 10 ट्रालियों में भरकर डंपिंग ग्राउंड पहुंचाया गया और पूरी कॉलोनी अभियान चला कर  साफ सफाई करवाई गई।

इस अभियान में सुनीता धवन,अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, नेहा अरोड़ा, महासचिव महिला मोर्चा, राकेश अग्गरवाल मंडल अध्यक्ष भाजपा, रेणु बाला (निर्देशक नॉन ऑफिसियल) ऐसी बीसी कॉर्पोरेशन, सुभाष सूद प्रभारी विभाग, रजनीश सह षयोजक विभाग, अंकित पठानिया सह संयोजक विभाग, धर्मिदर सूद जिला अध्यक्ष विभाग, सौरभ सूद जिला  सह षयोजक, सोनिया दुग्गल उपाध्यक्ष ऐसी मोर्चा, अमित सिहान मंडल अध्यक्ष विभाग, नवीन सोनकर सह संयोजक विभाग,अधिवक्ता प्रेम मेहन्द्रू, एनआर मेहरा अध्यक्ष कश्यप सामाज, योगेश कुमार  ने भी इस सफ़ाई अभियान में शामिल हुए l

No comments:

Post a Comment