By 121 News
Chandigarh Sept.18, 2021:- उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ के अध्यक्ष कैलाश चंद के नेतृत्व में चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से भेंट कर उनका शहर के व्यपारीयो की तरफ से स्वागत किया व शुभकामनाएं दी एवं शहर के व्यापारियों आ रही समस्याओं को हल कराने हेतु एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उनके साथ वीरेंद्र गुलेरिया एवं विनय जैन उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बताया कि अलॉटमेंट वाली कमर्शियल प्रॉपर्टी की ट्रांसफर पर अनर्जित प्रोफिट के रूप में ली जा रही भारी भरकम ट्रांसफर फीस के बारे में बताया तथा इसे नाजायज बताते हुए वापस लिया जाए एवं सभी मार्केट में बने हुए बूथों में स्टोरेज के लिए ऊपर की मंजिल बनाने की अनुमति दी जाए शहर में सेल टैक्स सीएसटी के पुराने केसों के निपटारे हेतु डीम्ड एसेसमेंट स्कीम लाए जाने की व्यपरियो की चिरलम्बित मांग के बारे में बताया व टैक्स के पुराने मामलों के निपटारे हेतु पंजाब सरकार की तर्ज पर ओटीएस स्कीम लाकर जीएसटी से पहले के सभी मामलों को निपटाने की जरूरत बारे मामला उठाया।
मारबल मार्किट की तरफ से यूवीएम के सदस्य विनय जैन ने मार्बल मार्केट की समस्याओं के बारे में चर्चा की तथा अनुरोध किया कि प्रशासन द्वारा मार्बल मार्केट के लिए अधिसूचित की गई जमीन पर मार्बल मार्केट को शीघ्र बसाया जाना चाहिए।उन्होंने बताया कि मार्बल मार्किट के व्यापारियों से प्रशासन को बहुत राजस्व प्राप्त होता है उनको पक्के तौर पर बसाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।
उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सभी मांगों से संबंधित विस्तार से सभी तथ्यों के आधार पर लिखित मांग पत्र दिए गए।
प्रशासक महोदय ने यूवीएम के प्रतिनिधि मंडल की बात ध्यान से सुनी व गम्भीरता से उन पर विचार विमर्श कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। कैलाश जैन ने उनकी बात सुनने के लिए प्रशासक महोदय का धन्यवाद किया तथा उन्हें आश्वासन दिलाया कि शहर के व्यापारीयो ने हमेशा प्रशासन को सहयोग दिया है और आगे भी देते रहेंगे इसके बदले वे प्रशासन से भी व्यपारियो के प्रति सकारात्मक रवैय्या अपनाए जाने की आस करते है।


No comments:
Post a Comment