Friday, 17 September 2021

अर्जन के साथ विसर्जन भी बेहद आवश्यक है: आशीष भैया जी ‘’पुण्यांश’’

By 121 News
Chandigarh Sept.17, 2021:-श्री दिगम्बर जैन समाज चडीगढ़ सेक्टर 27 स्थित मंदिर में दसलक्षण महापर्व के आठवें दिवस उत्तम त्याग धर्म के दिन वा.ब्र.आशीष भैया जी ''पुण्यांश''जी ने कहा कि दस मिनिट का स्वाध्याय दस जन्म सफल कर सकता है, त्याग में दिखाना नहीं अपितु अन्तरंगता का भाव होना चाहिए, भजन और भोजन दोनो गुप्त होने चाहिए। उन्होंने कहा अपने जीवन में अपनी आय का लगभग दस प्रतिशत दान करना चाहिए। क्योंकि त्याग (दान) करने से समृद्धि बढ़ती है। दान हमेशा दूसरे की आवश्यकता की पूर्ति के लिए होता है। परन्तु त्याग हमेशा सवयं के लिए होता है। छोटे-छोटे नियम भी त्याग की श्रेणी में ही आते हैं। तप- और त्याग करके ही जीवन में अपने शरीर का सद्उपयोग किया जा सकता है । विधान में सौधर्म इन्द्र बनने का सौभाग्य अमित जैन तथा कुबेर इन्द्र बनाने का सौभाग्य प्रोमिला जैन ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन निलेश जैन रतलाम ने किया। उक्त जानकारी समाज के प्रधान धर्म बहादुर जैन, महामंती  सन्त कुमार जैन, कोपाध्यक्ष अजय कुमार जैन ने दी।

No comments:

Post a Comment