By 121 News
Chandigarh Sept. 15 2021:-श्री दिगंबर जैन समाज के दसलक्षण महापर्व पर सेक्टर 27 में आयोजित धर्म सभा में वा.ब्र.आशीष भैया जी ''पुण्यांश'' जी ने कहा कि अगर कोई बात सत्य हो और अप्रिय हो नहीं बोलना चाहिए। अपितु शब्द सत्य हो और प्रिय हो तभी कहना चाहिए। हमें अपने शब्द वर्गणओं को बड़ी सोच समझकर खर्च करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशंसा के चार शब्दों में आकर अपना चरित्र और अपना धर्म कभी नहीं खोना चाहिए। उन्होंने युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि अपनी मर्यादा को सदैव समझकर हर कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दूध उन्हें ही कड़वा लगता है, जिन्हें रोग होता है। ठीक उसी तरह सत्य भी उन्हें ही कड़वा लगता है, जो झूठ पसंद करते हैं। नर को अनुशासन में और नारी को हमेशा घुंघट में ही रखना रहना चाहिए। धर्मसभा का संचालन निलेश जैन रतलाम ने किया। उक्त जानकारी समाज के धर्म बहादुर ने दी ।

No comments:
Post a Comment