By 121 News
Chandigarh Sept. 12, 2021:- हिमाचल महा सभा चंडीगढ़ (रजि) की मुनि मंदिर सेक्टर 23 में आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दो साल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनियुक्त प्रधान पृथ्वी सिंह ने कमेटी का विस्तार करते हुए नयी कमेटी का गठन किया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में उप प्रधान संजीव कुमार,विनोद राणा, दिनेश चौहान, विकाश कश्यप नियुक्त किया गया। महासचिव पद के लिए भागी रथ शर्मा और सचिव जनरल व्यवस्थापक रमेश सहोर चुने गए। सलाहकार पद के लिए रवि कांत शर्मा, आर.के. राणा, एम. एल. राणा नियुक्त हुए। वित्त सचिव के लिए देशराज चौधरी और सचिव पद के लिए अजय कुमारऔर संजीव शर्मा नियुक्त किये गए। वहीं संयुक्त सचिव पद के लिए जे.एस राणा और सरूप सिंह जबकि कार्यालय/आईटी सचिव पद के लिए शिशु पाल नियुक्त हुए। संगठन सचिव पद के लिए सुरिंदर कुमार और रोशन भारद्वाज तथा लेखापरीक्षक पद के लिए राकेश मनकोटिया, राजेश शर्मा और प्रेम वर्मा एवम प्रेस सलाहकार पद के लिए नलिन आचार्य को नियुक्त किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पृथ्वी सिंह ने सभा के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नयी कार्यकारिणी सबके सहयोग व् मार्गदर्शन से सभा के चहुँमुखी विकास करने के साथ ही समाज की एकता को मजबूती प्रदान करेगी और कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को नये सदस्यों को जोड़ने के लिए सभी को सदस्यता फॉर्म भी दिए ताकि आने वाले समय में सभा के साथ नये हिमाचल वासियों को जोड़ा जा सके!
पूर्व प्रधान डाक्टर सतीश शर्मा ने नव कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी! नई कार्यकारिणी का कार्यकाल यशस्वी हो, यही मंगलकामना दी।

No comments:
Post a Comment