By 121 News
Chandigarh Sept. 10,2021:-आज से प्रारम्भ होने वाले दसलक्षण महापर्व के कार्यक्रमों में सबसे पहले दिन उत्तम क्षमा वाले दिन आशीष भैया जी ''पुण्यांश'' के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न किए गए | इस श्रंखला में सर्वप्रथम श्री जी का अभिषेक शांतिधारा नित्य-नियम पूजन उसके बाद दसलक्षण महापर्व पूजन जिसमें अपने प्रवचन में आशीष भैया जी ''पुण्यांश'' ने उत्तम क्षमा के बारे में श्रावकों को समझाया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उत्तम क्षमा धर्म हमारी आत्मा को सही राह खोजने में और क्षमा को जीवन और व्यवहार में लाना सिखाता है। सम्यंक दर्शन की प्राप्ति के लिए उत्तम क्षमा पहली सीढी बताया गया है ऐसा भैया जी ने अपने प्रवचनों में बताया उसके उपरांत भैया जी द्वारा संगीतमय श्री 1008 श्री जिन सहस्त्रनाम मंडल विधान कराया गया श्रावकों ने बड़ी भक्ति भाव से भगवान की पूजा अर्चना की, जैन धर्म में दसलक्षण महापर्व के दस दिन बहुत ही पावन और धर्म कार्यों को करने के लिए प्रेरित करते हैं | शाम को भैया जी के सान्निध्य में महाआरती उसके पश्चात धार्मिक चर्चा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे | इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष्य धर्म बहादुर जैन, उपध्यक्ष दामोदर दास जैन, महामंत्री संत कुमार जैन, कोषाध्यक्ष अजय कुमार जैन, सहकोषाध्यक्ष इंद्रमल जैन, रमेश जैन, करुण जैन तथा समस्त जैन समाज उपस्थित रहे |

No comments:
Post a Comment