By 121 News
Chandigarh Sept.18, 2021:- श्री दिगंबर जैन समाज के दसलक्षण महापर्व पर सेक्टर 27 स्थित मंदिर जी में पर्व के आठवें दिवस पर आयोजित धर्मसभा में वा.ब्र.आशीष भैया जी ''पुण्यांश'' ने कहा कि जीवन में सबको सबकुछ नहीं मिल सकता, पुरुषार्थ जितना किया जाएगा उतना ही उसका फल मिलता है उसी तरह व्यक्ति जितना छोड़ेगा उतना ही ऊपर उठेगा, उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सागर ज्यादा ग्रहण करता है इसलिए नीचे रहता है जबकि आसमान ज्यादा छोड़ता है उतना ही ऊपर उठता है, महापर्व में विधान में सौधर्म इन्द्र बनने का सौभाग्य रवि जैन,रुपाली जैन कुबेर इन्द्र संजय,अमिता जैन ने प्राप्त किया |
समाज के धर्म बहादुर जैन ने बताया कि दिनांक 19/09/2021 रविवार को भगवान वासुपूज्य भगवान का निर्माण लड्डू प्रातः 9:00 बजे चढ़ाया जाएगा तथा सायंकाल 6:30 बजे भव्य अतिक्रमण आरती प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं |

No comments:
Post a Comment