Friday, 17 September 2021

सेक्टर 25 में पोषण अभियान के तहत दस दिवसीय पोषण क्लीनिक की शुरुआत

By 121 News

Chandigarh, Sept. 17, 2021:- पार्षद एवं पूर्व डिप्टी मेयर शीला देवी ने बताया कि पीजीआई के डॉक्टरों अन्य स्टाफ की मदद से सेक्टर 25 में पोषण अभियान के तहत दस दिवसीय पोषण क्लीनिक की शुरुआत की गई। 

पीजीआई के डॉक्टर अरविंद ने बताया कि पोषण अभियान के तहत 6 साल से कम उम्र के बच्चों के  स्वास्थय की जांच की जाएगी जिसमें ब्लड टेस्ट अनिमिया कद भार आदि की जांच करनेके बाद उन्हें मुफ्त दवाइयां भी दी जाएँगी। शीला देवी ने बताया की यह पोषण अभियान लगातार दस दिन तक चलेगा और लोगों को जागरूक करने के लिए फेस मास्क बांटने के साथ साथ उन्हें नींबू पानी पिलाया जाएगा बच्चों को फल का वितरण किया जाएगा। 

 इस मौके पर पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस मनोज कुमार ने डॉक्टर अरविंद कमल अन्य स्टाफ मेम्बर सुनीता शर्मा सुनीता कुमारी खुशवंत कौर कंवलजीत आरिषी सौम्या सावन अजय खासतौर पर आँगनबाड़ी वर्कर्स परमजीत कौर शिक्षा परमजीत का धन्यवाद किया।

No comments:

Post a Comment