Friday 30 July 2021

शक्ति देवशाली के नेतृत्व में सेक्टर 29 सी में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

By 121 News

Chandigarh July 30, 2021:- वार्ड 20 से पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली के नेतृत्व में सेक्टर 29 सी में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा, मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर के अतिरिक्त सब डिविजनल इंजीनियर अंग्रेज सिंह, मुकेश चनालिया, विराज मौर्या, विकास गुगनानी, प्रकाश गोसाईं, सूरज, गौरव ठाकुरनवनीत, परमजीत सिंह, अमृत संधू, काका, संदीप, नीलम सिंगला, उमा, दीपक, दिलशाद अली, मुकेश शर्मा, अरविन्द, सरबजीत सिंह आदि उपस्थित थे। 

पौधरोपण की आवश्यकता पर बल देते हुए पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि प्रकृति की रक्षा पौधरोपण  से ही की जा सकती है।   बढ़ते हुए प्राकृतिक असंतुलन को संतुलित करने में वृक्ष महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।   वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता पौधरोपण और इनका संरक्षण है।

जिला अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने पार्षद एवं मंडल टोली को बधाई देते हुए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करने की सराहना की और कहा कि दुनिया भर में बढ़ती हुई ऑक्सीजन की कमी को प्राकृतिक तरीके से यदि समाप्त करना है तो पौधे लगाना ही एकमात्र उपाय है।

मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर ने जिला अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा, पार्षद शक्ति  प्रकाश देवशाली, नगर निगम हॉर्टिकल्चर विंग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पौधरोपण में सहयोग हेतु धन्यवाद किया और भविष्य में भी उनके सहयोग के अपेक्षा की।

No comments:

Post a Comment