Friday 23 July 2021

पंजाब कांग्रेस ने धारा 144 और कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ाई धज्जियां: प्रशासन और पुलिस विभाग ले कड़ा संज्ञान

By 121 News
Chandigarh July 23, 2021:-शहर में 144 धारा लगे होने के बावजूद कांग्रेस के भीड़ इकट्ठा करने पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। नवनियुक्त कांग्रेस पंजाब अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी पर हजारों लोगों के इकट्ठे करने पर और उसमें पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के शामिल होने को भाजपा चंडीगढ़ महामंत्री रामवीर भट्टी ने कड़े शब्दों में निंदा की। इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने बताया कि रामबीर भट्टी का कहना है की कांग्रेस के बड़े नेताओं को कानून की खिल्ली उड़ाना ही आता है क्योंकि चंडीगढ़ में धारा 144 लगी है जिसमें 5 ,से अधिक लोगो के इक्कठे होने पर रोक लगी हुई है कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह दोनों को ही इतनी समझ तो होगी कि करोना के नियमों का पालन करना चाहिए क्योंकि कारण कार्यक्रम में ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं लगाया हुआ था और दूरी का तो कोई मतलब ही नहीं और धारा 144 में इतना बड़ा कार्यक्रम नहीं करना चाहिए शहर मैं ट्रैक्टर ट्राली के आने पर पाबंदी है उसकी भी खुलकर धज्जियां उड़ाई रामवीर भट्टी ने इस पर बोलते हुए कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन चंडीगढ़ पुलिस को इसका संज्ञान लेना चाहिए और जो कार्रवाई बनती है वह करनी चाहिए अगर मुख्यमंत्री ही कानूनों की धज्जियां उड़ाएंगे तो हम आम नागरिक से क्या उम्मीद करेंगे।

No comments:

Post a Comment