Monday 17 May 2021

मौसम विभाग का अनुमान हरियाणा व चंडीगढ़ में भी दिखेगा "ताउते" तूफान का असर:

By 121 News
Chandigarh May 17, 2021:-कई राज्यों में तबाही मचा रहे चक्रवाती तूफान "ताउते" का असर हरियाणा व चंडीगढ़ में भी दिखेगा। इसके प्रभाव से 18 से 20 मई तक मौसम में बदलाव नजर आएगा। जिसके चलते 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और साथ में  बारिश होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 
इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए चंड़ीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक ए.के सिंह ने बताया कि बारिश के बाद से एक बार फिर लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि ताउते के आगे बढ़ने पर इस क्षेत्र में एक सर्कुलेशन बनेगा, जिसके प्रभाव से उत्तर भारत के इलाकों में बारिश होगी।
शहर में पिछले कुछ दिनों से काफी गर्मी बढ़ गई है। सोमवार को भी दिनभर धूप निकलने से गर्मी रही और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा। जिस वजह से गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल किया। बता दे कि मई महीने के शुरू से लेकर 14 मई तक मौसम सुहावना रहा, बीच-बीच में कई बार बादल छाए और 3 से 4 बार बारिश भी हुई। जिससे अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन एक दम गर्मी बढ़ने से लोगो की भी परेशानी बढ़ गई। अब आने वाले दिन में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 

No comments:

Post a Comment