Friday 14 May 2021

भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को बाँटी औषधिक दवाई

By 121 News
Chandigarh May 14, 2021:- भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर ब्राह्मण सभा चंडीगढ़  द्वारा भगवान परशुराम भवन सेक्टर 37, चंडीगढ़  में  हर साल की भाँति , इस साल भी उनकी जयंती कुछ अलग ढंग से मनाई गई। इस पावन अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा करोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में, विश्व कल्याण एवं मानवता की रक्षा हेतु पूजन एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया।
ब्राह्मण सभा के प्रधान ओम प्रकाश शुक्ला जी ने बताया कि कोरोना के प्रकोप के कारण चंडीगढ़ प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए, इस बार बड़ा सामूहिक कार्यक्रम नहीं किया किया जा रहा है। अपने सभा की तरफ से सभी देशवासियों को अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और भगवान परशुराम से प्रार्थना करता हूं कि जल्द से जल्द कोरोना रूपी राक्षस का संहार कर इससे हमे जल्द मुक्ति दिलाए।
इस अवसर पर भारतीय वायुसेना के पूर्व फ्लाइट इंजीनियर एवं वन दरोगा प्रभुनाथ शाही ने बताया कि भगवान परशुराम का अवतार मानवता के रक्षार्थ हुआ। वैसे ही आज कोरोना को हराने के लिए हमें अपनी प्रतिरोधक क्षमता को ताकतवर बनाना है, इसके लिए हमें अपने जीवन में प्रकृति प्रदत औषधीय पौधों का उपयोग बढ़ाना चाहिए।
इसी क्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को तुलसी, अश्वगंधा, गिलोय, एलोवेरा और कालमेघ के पौधे भी दिए गए तथा उनको लगाने तथा अपने दिनचर्या में उपयोग की विधि भी बताई गई।
ब्राह्मण सभा के महासचिव  यशपाल तिवारी  ने बताया कि, अभी समस्त देशवासियों का कर्तव्य है, कि सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए हमे वैक्सीनेशन में पूर्ण रूप से विश्वास के साथ शामिल होना चाहिए और इसे हर एक को लगवाना चाहिए क्योंकि वैक्सीनेशन ही एक मात्र कोरोना को हराने का मुख्य हथियार है। साथ ही उन्होंने समस्त शहर वासियों से आग्रह किया कि, वह अपने घरों में महामंत्र गायत्री का जाप और हवन यज्ञ अवश्य करें। इस पुनीत कार्य में पंडित देवी प्रसाद , वरिष्ठ उप प्रधान , बलदेव कृष्ण शर्मा  एवं  जीवन शर्मा का विशेष सहयोग रहा। अंत में विश्व कल्याण और विश्व बंधुत्व की कामना करते हुए पूजन यज्ञ संपन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment