Sunday 25 April 2021

कोरोना महामारी: लॉकडाउन पीरियड तक चर्च बन्द किये जाने की घोषणा

By 121 News
Chandigarh April 25, 2021:-देश भर में कोरोना महामारी के बढ़ रहे मामलों और सरकारी आदेशों के मद्देनजर प्रोफेट बजिंदर सिंह मिनिस्ट्री चर्च की तरफ से आज चंडीगढ़ में जारी एक बयान जारी किया गया है। जिसमें मिनिस्ट्री उपाध्यक्ष लुकस मसीह ने कहा है कि कोविड- 19 के चलते हुए मिनिस्ट्री के जालंधर और चंडीगढ़ के दोनों जगह के चर्च में सभी धार्मिक समागम लॉकडाउन पीरियड तक स्थगित किये जाते हैं। 
चंडीगढ चर्च के प्रमुख सेवादार अवतार सिंह के अनुसार चर्च में हर रविवार को सुबह शाम धार्मिक समागम होता है, कोविड-19 संकटकाल के चलते राज्य में चल रहे लॉकडाउन पीरियड और संगत की बेहतरी को को ध्यान में रखते धार्मिक समागम को स्थगित किया जा रहा है। उन्होंने कहा यह चर्च बिना किसी दबाव के या बिना किसी भय के चलते रोका गया है। क्योंकि हमें हमेशा समाज की रक्षा के लिए प्रशासन के साथ समझौता रखकर चलना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि पंजाब में और भी जितने चर्चे हैं, वह भी प्रशासनिक और सरकार के आदेशों का पालन करें और प्रशासन का साथ दें। उन्होंने बताया कि जैसे ही लॉक डाउन पीरियड खत्म होगा, वैसे ही चर्च खोल दिए जाएंगे। उन्होंने लोगों को घर में रहकर पूरे विश्व में मानवजाति की बेहतरी के लिए प्रार्थना करने की अपील की।

No comments:

Post a Comment