Friday 23 April 2021

कॉस्मिक ऊर्जा- सकारात्मक उर्जा का एक वैज्ञानिक रूप है: डॉ अजय मगन

By 121 News

Chandigarh April 23, 2021:- अंतर्राष्ट्रीय कॉस्मिक हीलर व वैश्विक अध्यात्म की एक जानी मानी शख्सियत जिसने संकल्प लिया है कि देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सकारात्मक ऊर्जा की एक ऐसी श्रंखला बनानी है, यहां प्रत्येक व्यक्ति उस सकारात्मक ऊर्जा के माध्यम से एक दूसरे का कल्याण कर सकें। एक ऐसा सभ्य समाज यहाँ बिना किसी लालच के मानव एक दूसरे के काम आ सके। क्या ऐसा संभव है, जी हां यह संभव है और इसके पीछे एक ही उर्जा है जोकि सकारात्मक उर्जा का एक वैज्ञानिक रूप है और वह है कॉस्मिक ऊर्जा। डॉ अजय मगन इस सूत्र के प्रणेता ही नहीं, बल्कि इसे वह ईश्वर का आशीर्वाद एवं अपने जीवन का उद्देश्य मानते हैं। आज इस कोरोना महामारी के दौर में यह अंतरराष्ट्रीय हीलर अपनी संपूर्ण ऊर्जा के साथ आम नागरिकों को जीने के एक नए तरीके से परिचित करा रहे हैं। यहाँ लोग अपनी व्यक्तिगत ऊर्जा से अपने आप को स्वस्थ कर पा रहे हैं। डॉ अजय मगन जल्द ही देश के प्रमुख शहरों में वेदांजलि कॉस्मिक ट्रस्ट के माध्यम से अपने वर्कशॉप की एक वृहद श्रंखला स्थापित करने जा रहे हैं। आज चंडीगढ़ में एक विशेष वार्ता में उन्होंने बताया कि उनके द्वारा इस कार्य में किए जा रहे सदप्रयासों को हिंदुस्तान के कारपोरेट जगत व विद्वान मनीषियों का सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त है।

No comments:

Post a Comment