Wednesday 28 April 2021

चंडीगढ़ में रात के कर्फ्यू का समय बढ़ाया: हरियाणा पंजाब की तर्ज पर रात का कर्फ्यू शाम 06 बजे से सुबह 05 बजे तक नए नियम वीरवार से होंगे लागू

By 121 News

Chandigarh April 28, 2021:- कोरोना वायरस के दिन प्रतिदिन बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में सख्ती कर दी है। चंडीगढ़ में अब रात के कर्फ्यू के समय में बदलाव किया गया है। पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। अभी रात 9 से सुबह 5 बजे तक था।

चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों और मेडिकल विशेषज्ञ के साथ मीटिंग कर नए नियम तय किये है।अब सभी दुकानें,मॉल्स और मल्टीप्लेक्सेस शाम पांच बजे बंद होंगे। वहीं होम डिलीवरी की सुविधा रात 9 बजे तक रहेगी। रात को सभी नॉन-एसेंशियल एक्टिविटीज बंद रहेंगी। यह नए नियम वीरवार से लागू होंगे। इस फैसले से अब चंडीगढ़ ,मोहाली और पंचकूला(ट्राईसिटी) एक साथ बंद होंगे। इसके अलावा सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस,कोचिंग इंस्टीट्यूशंस और लाइब्रेरीज 15 मई तक बंद रहेंगी।

ज्ञात रहे कि मंगलवार को चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर की सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई मीटिंग में यह बात निकलकर आई थी कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए कुछ दिन का लॉकडाउन लगाना चाहिए।

No comments:

Post a Comment